{"_id":"575b0ca34f1c1b1f349c6ad9","slug":"modi-s-ninister-take-stock-of-preparations-for-the-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल योग दिवस की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मोदी के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल योग दिवस की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मोदी के मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
आयुष मंत्री एसवाई नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को चंडीगढ़ में होने वाले दूसरे इंटरनेशनल योग दिवस की तैयारियों की जायजा लेने के लिए मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर आयूष(स्वतंत्र विभाग) एसवाई नाइक कैपिटल कांम्पलेक्स पहुंचे। उन्होंने यूटी प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संतुष्टी जाहिर की।
विज्ञापन
दोपहर बाद यूटी गेस्ट हाउस में मंत्री नाइक ने कहा कि योग को सभी स्तर के पाठयक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय के पास भेजा गया है। प्रेस वार्ता में सांसद किरण खेर, एडवाइजर परिमल राय सहित प्रशासन के सभी आला अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि योग दिवस का मकसद किसी तरह का रिकार्ड बनाना नहीं है, कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा से 90 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन
नाइक ने बताया कि योग दिवस सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 22 जून को दिल्ली में योग पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिसमें दुनिया भर से 1200 एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम विज्ञान भवन दिल्ली में होगा।
एक्सपर्ट करेंगे 30 हजार लोगों का चयन कैपिटल कांम्पलेक्स में होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के बैठने की जगह है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 13 और 14 जून को योग एक्सपर्ट की टीमें शहर में चल रहे विभिन्न योग शिविर में जाकर लोगों का चयन करेंगी। सभी मास्टर ट्रेनर बेहतर योग करने वालों का नाम देंगे।
कार्यक्रम पर 6 से 7 करोड़ खर्च नाइक ने बताया कि देश भर में योग दिवस पर जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम पर केंद्र सरकार 15 करोड़ खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के मुख्य आयोजन पर ही 6 से 7 करोड़ खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि कई प्राइवेट संस्थाएं भी इस कार्यक्रम में सहयोग दे रही हैं।
360 डिग्री से दिखेगा कैपिटल कांप्लेक्स का नजारा डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि 21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रम की फोटो 360 डिग्री कैमरे से होंगी। उन्होंने बताया कि फेसबुक फाउंडर मार्कबुकर ने हाल ही में यूएस की सुप्रीम कोर्ट और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 360 डिग्री फोटो अपलोड की हैं। बाला जी के अनुसार यूटी प्रशासन भी इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग योग दिवस कार्यक्रम में करेगा। कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए 800 बसों का इंतजाम किया जाएगा।
योग पर राजनीति ठीक नहीं ... किरण खेर योग दिवस पर विरोधी दलों के बहिष्कार को लेकर सांसद किरण खेर ने कहा कि ऐसे आरोप में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन सभ्यता का हिस्सा है। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। स्टेट राज्य मंत्री आयूष ने कहा कि वह सभी दलों से हाथ जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हैं।