{"_id":"e915399f3c8a13186d28a1eb7a5b2feb","slug":"modi-rajnath-sushma-and-jetli-will-come-for-lok-sabha-campaining","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी, राजनाथ, सुषमा, जेटली भी आएंगे चुनाव प्रचार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी, राजनाथ, सुषमा, जेटली भी आएंगे चुनाव प्रचार को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Mar 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ फिल्मी हस्तियां भी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली हरियाणा में चुनाव प्रचार करने आएंगे।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान समिति की जल्द बैठक होगी, जिसमें प्रचार की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फिल्मी हस्तियां भी चुनाव प्रचार करने आएंगी। सुषमा स्वराज पूरा एक दिन हरियाणा में गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए रहेंगी।
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी भी एक दिन हरियाणा में लगा सकते हैं। वीर कुमार यादव ने बताया कि जिन सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट देने का कुछ विरोध हो रहा है, वह तात्कालिक है।
विज्ञापन
कुछ दिनों में वह खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड टिकट बंटवारे में सर्वोच्च अथॉरिटी है। टिकटों का बंटवारा बोर्ड ने ही किया है।