फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi govt minister ramdas athawale controversial statemene on pakistna and indian army soldiers

PM मोदी के इस मंत्री ने कह दी ऐसी बात, शब्दों की गरिमा तक भूल गए

Fri, 20 Jan 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 20 Jan 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
modi govt minister ramdas athawale controversial statemene on pakistna and indian army soldiers
हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
अकसर मंत्री लोग बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। ऐसा ही कुछ किया इस दिग्गज भाजपाई मंत्री ने। बात भी वो कह दी कि शब्दों की गरिमा तक भूल गए। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले हरियाणा के रोहतक में थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार वार कर रहा है। अगर उसे सबक सिखाना है तो लड़ाई लड़नी होगी। इसमें कुछ लोगों को शहीद भी होना होगा। अठावले वीरवार को लवकुश सेना संगठन तोशाम की ओर से पुराना बस स्टैंड स्थित कम्यूनिटी सेंटर में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बाबा साहेब देश का संविधान नहीं लिखते तो चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते। पीएम मोदी काफी मेहनत करने के बाद ऐसे उच्च स्थान पर पहुंचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिंदगी में बड़ा बनने के लिए कष्ट उठाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई में मेहनत करेंगे तभी अच्छा स्थान प्राप्त करके परिवार का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाएं लागू करके युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं।

नोटबंदी के मुद्दे पर भी खुलकर बोले अठावले

modi govt minister ramdas athawale controversial statemene on pakistna and indian army soldiers
हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
अठावले ने कहा कि मोदी ने काला धन खत्म करने का जो निर्णय लिया था, उसे पूरा करने में कोई देरी नहीं की। कुछ लोगों को इसकी तकलीफ जरूर हुई, लेकिन आने वाले समय में इसके परिणाम सकारात्मक होंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग अपने अंदर हीन भावना न रखें। रामायण और देश का संविधान लिखने वाले गरीब वर्गों से ही संबंध रखते हैं।

इस अवसर पर रिपब्लिक पार्टी आफ  इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष अनिल बाबा, राष्ट्रीय सचिव कुंदन चौधरी, संगठन के प्रधान जय भगवान राठी, पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत कलसन, एसडीएम डॉ. मुनीश नागपाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा सुमन, राजरानी शर्मा, हरियाणा अनुसूचित जाति विकास निगम के निदेशक सुखबीर चंदोलिया, जिला महामंत्री सतीश आहुजा, मंजीत दहिया, मनोहर सांखला, दीपक, जितेंद्र, सत्यवान सत्य, नीलम पांचाल, मनोज जोगी, रणबीर ढाका, कुलदीप चौधरी, प्रवीण सभरवाल, धर्मेंद्र रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed