फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi government unique scheme for indian girls safety

अनोखी पहलः 'अब शादी करने से पहले बेटी पूछेगी, लड़के के गांव को कितने स्टार मिले'

Sun, 04 Feb 2018 01:02 AM IST
बिक्रम बनेटा/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
बिक्रम बनेटा/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Sun, 04 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
modi government unique scheme for indian girls safety
bride hands
देश में पहली बार एक अनोखी योजना शुरू होने जा रही है, जिसके तहत शादी करने से पहले लड़की पूछेगी कि लड़के के गांव को कितने स्टार मिले हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कुंवारों से कहा है कि आने वाले समय में सगाई के वक्त लड़कियां पूछा करेंगी कि लड़के के गांव को कितने स्टार लगे हैं। मंत्री युवाओं को गर्वित योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन


गर्वित योजना के तहत 35 वर्ष तक की आयु के युवाओं के ग्रुप भी बनाये जाएंगे जो गांव के लोगों को उन सभी पहलुओं के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे अधिक से अधिक स्टार गांव को मिल सकें। धनखड़ शुक्रवार को झज्जर के नेहरू कालेज में जिला स्तरीय गर्वित योजना के कार्यक्रम में बोल रहे थे। गर्वित योजना के तहत गांवों में गौरव पट लगेंगे और इन गौरव पटों पर गांव को मिले स्टार अंकित होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खासकर कुंवारों से कहना चाहेंगे कि किसी लड़की का पिता जब सगाई करने जाएगा तो बेटी पूछेगी- पापा ये तो बोलिये, उस गांव को स्टार कितने लगे हैं। वह गांव कैसा है। वह गांव शादी करने लायक है या नहीं। बच्चियों को पढ़ाते हैं या नहीं। कहीं बच्चियों को गर्भ में ही तो नहीं मार देते। गांव साफ सुथरा है या नहीं, गांव जगमग योजना में शामिल है या नहीं। 24 घंटे बिजली आती है या नहीं। कुंवारों के लिए कही गई मंत्री की बात पर कार्यक्रम में खूब ठहाके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है स्टार रेटिंग योजना

modi government unique scheme for indian girls safety
demo pic
मंत्री के अनुसार ग्राम स्टार रेटिंग योजना के अनुसार गांवों का विभिन्न सात पैमानों पर आकलन होगा और पैमाने के लिए एक स्टार होगा। इस तरह कुल सात स्टार तक मिलेंगे। जो गांव सातों स्टार हांसिल करेगा उसे रैनबो विलेज का दर्ज मिलेगा।

ऐसे मिलेंगे स्टार
1. जिस गांव में बेटों से अधिक होंगी बेटियां- गुलाबी स्टार
2. जिस गांव में 14 वर्ष तक के सभी बच्चे स्कूल जाते होंगे- ब्लू स्टार
3. जिस गांव में साफ-सफाई का बेहतर सिस्टम होगा - व्हाईट स्टार
4. जिस गांव में होगा पर्यावरण संरक्षण - ग्रीन स्टार
5. जिस गांव में नहीं होता हो क्राइम - सैफर्न स्टार
6. पंचायती राज संस्था के संसाधनों का सदुपयोग करने वाला गांव- गोल्डन स्टार
7. सामाजिक सहभागिता से गांव के विकास कार्य करने वाला गांव- सिल्वर स्टार

पहले भी दिए हैं रोचक और विवादित बयान
वीरवार को बजट के बाद उन्होंने कुर्ता उतार कर किए अपने आंदोलन की तुलना फिल्मों में सलमान के शर्ट उतारने से की थी। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि लोग अब उन्हें छोटा स्वामीनाथन कहने लगे हैं। जुलाई 2014 में भी धनखड़ कुंवारों पर एक बयान देकर सुर्खियों में आये थे कि प्रदेश के कुंवारों ने उन्हें जिताया तो वे बिहार में उनकी शादी करवायेंगे। इस पर अच्छा खासा विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed