{"_id":"683b0263030125df3c0982c6","slug":"mock-drill-in-punjab-operation-shield-operation-sindoor-black-out-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill in Punjab: पंजाब में मॉक ड्रिल, अब होगा ब्लैक आउट, सतर्क रहने की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill in Punjab: पंजाब में मॉक ड्रिल, अब होगा ब्लैक आउट, सतर्क रहने की ट्रेनिंग
Sat, 31 May 2025 06:52 PM IST
शाहिल शर्मा
पंजाब ब्यूरो, चंडीगढ़
पंजाब ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 31 May 2025 06:52 PM IST
सार
पंजाब के विभिन्न जिलों में केंद्र सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। यह मॉक ड्रिल हाल ही में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन
अमृतसर में मॉकड्रिल
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के विभिन्न जिलों में केंद्र सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। यह मॉक ड्रिल हाल ही में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आयोजित की गई। पंजाब के 20 जिलों में यह मॉक ड्रिल शाम 6 बजे से शुरू हुई, जिसमें ब्लैकआउट और सायरन के साथ आपातकालीन परिस्थितियों का अनुकरण किया गया।
अमृतसर में मॉक ड्रिल
अमृतसर जिला प्रशासन ने ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया। वहीं, रात आठ बजे ब्लैक आउट होगा। इस दौरान शहर में इमरजेंसी सायरन बजाया जाएगा और सभी स्ट्रीट लाइट्स बंद रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे इस दौरान घबराए नहीं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Trending Videos
होशियारपुर में मॉक ड्रिल का आयोजन
भारत सरकार तथा पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिला निवासियों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा तथा बचाव के प्रति जागरूक करने तथा प्रशासनिक तैयारियों को परखने के उद्देश्य से होशियारपुर के दसूहा कैंट ग्राउंड में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल के परिदृश्य के मुताबिक एक सैन्य स्टेशन पर दुश्मन के ड्रोनों के झुंड द्वारा हमला किया गया, जिसके बाद स्टेशन कमांडर ने नागरिक प्रशासन से मदद मांगी। इसके तहत मौके पर पहुंचे प्रशासन ने 20 पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले, मिसाइल हमले या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों और प्रशासन की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, ब्लैकआउट प्रोटोकॉल, सुरक्षित स्थानों पर निकासी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अभ्यास की निगरानी की और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें: Mock Drill Haryana:ऑपरेशन शील्ड के तहत शुरू हुई मॉक ड्रिल, जांची गई व्यवस्थाएं, रात को होगा ब्लैक आउट

#WATCH पंजाब: अमृतसर में 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। pic.twitter.com/v0CtRD17gg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
मॉक ड्रिल का उद्देश्य
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले, मिसाइल हमले या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों और प्रशासन की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, ब्लैकआउट प्रोटोकॉल, सुरक्षित स्थानों पर निकासी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अभ्यास की निगरानी की और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए थे।
#WATCH अमृतसर, पंजाब: कमांडेंट जसकरन सिंह ने कहा, "इसका उद्देश्य यह समीक्षा करना है कि सभी नागरिक सुरक्षा विभाग एक-दूसरे के साथ कैसे समन्वय करते हैं... कई जिले अधिक जोखिम में हैं क्योंकि वे पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं जैसे अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर और… https://t.co/sgX7Q0pUnY pic.twitter.com/YoOrrQ7W2R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
ये भी पढ़ें: Mock Drill Haryana:ऑपरेशन शील्ड के तहत शुरू हुई मॉक ड्रिल, जांची गई व्यवस्थाएं, रात को होगा ब्लैक आउट