{"_id":"6102801c85f80b2cc5400dc6","slug":"mock-drill-in-doordarshan-bhawan-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: दूरदर्शन भवन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे बाद पता चला- मॉकड्रिल थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: दूरदर्शन भवन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे बाद पता चला- मॉकड्रिल थी
Thu, 29 Jul 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:47 PM IST
सार
पुलिस कंट्रोल रूम को गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि सेक्टर 37/बी स्थित दूरदर्शन भवन में बम मिला है। सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दूरदर्शन भवन के बाहर खड़ी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन भवन में गुरुवार को बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पीसीआर, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत अन्य टीम मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दूरदर्शन भवन में मौजूद सभी कर्मियों को सही सलामत बाहर निकाला गया। इसके बाद पता चला कि 15 अगस्त के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से मॉकड्रिल करवाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम को गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि सेक्टर 37/बी स्थित दूरदर्शन भवन में बम मिला है। सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। सेक्टर 39 थाना प्रभारी राकेश कुमार, दमकल विभाग बम निरोधक दस्ता समेत अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंची। इस दौरान भवन की चारों ओर से घेराबंदी कर भवन को सील कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद बताया गया कि यह मॉकड्रिल है। इससे पहले सेक्टर 17 स्थित पोस्ट ऑफिस में बम की सूचना पर मॉकड्रिल की गई थी।
विज्ञापन