{"_id":"590de1644f1c1b66038b456e","slug":"mobile-in-boot-soul-drugs-found-in-turban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में तस्करी के लिए तलाशा ऐसा तरीका, जान कर पकड़ लेंगे आप भी सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में तस्करी के लिए तलाशा ऐसा तरीका, जान कर पकड़ लेंगे आप भी सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 07 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
बूट के सोल में मोबाइल, पगड़ी में मिली चरस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आपने तस्करी के कई तरीकों के बारे में सुना होगा। लेकिन जेल में मोबाइल और चरस भेजने के लिए ऐसे तरीके का इस्तेमाल किया गया, जिसे जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे।
लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल मिलने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। जेल की ड्योढ़ी में तैनात मुलाजिमों ने शुक्रवार को पेशी भुगत कर आने वाले हवालातियों की चेकिंग की। एक हवालाती अपने जूते के सोल में मोबाइल फोन छिपाकर ला रहा था तो दूसरा पगड़ी में चरस छिपाकर ला रहा था।
इसके बाद जेल अधिकारियों ने जेल में चेकिंग अभियान चलाया तो वहां से तीन मोबाइल और एक चार्जर के अलावा दो बैटरियां भी बरामद हुईं। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेल सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना ने बताया कि दीपक कुमार चोरी के मामले में जेल में बंद था और पेशी पर गया था। वापस आने पर ड्योढ़ी में उसकी चेकिंग हुई। कपड़ों की चेकिंग के बाद, उसके बूट चैक किए गए। बूट के सोल के नीचे एक मोबाइल बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के मामले में बंद आरोपी गगनदीप सिंह पर थाना सदर में मामला दर्ज हुआ था।

जेल के अंदर से मिले लावारिस हालत में तीन मोबाइल फोन और चार्जर
सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान हवालाती काबू
- फोटो : Demo Pic
शुक्रवार को वह अदालत में पेशी पर गया था। जब दोपहर को वापस आया तो ड्योढ़ी में उसकी चेकिंग हुई। जब उसकी पगड़ी चेक की गई तो उसमें से 30 ग्राम चरस मिली। गार्द ने तुरंत जेल अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई हरभजन सिंह का कहना है कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
शुक्रवार को जेल के अंदर औचक चेकिंग की गई। इस दौरान जेल के अंदर से तीन मोबाइल, दो बैटरियां, बैरक नंबर-5 के पास से लावारिस हालत में पड़े मिले। उनके साथ ही एक चार्जर पड़ा हुआ था। सुपरिंटेंडेंट खन्ना का कहना है कि जो मोबाइल मिले हैं, उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। फिलहाल इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को लिख कर भेज दिया है।