{"_id":"5c13eb46bdec2257271e5b80","slug":"mla-surendra-commando-targets-on-amit-shah-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP के अमित शाह को मुख्यातिथि बनाए जाने पर विवाद, 'आप' विधायक बोले- वह तो हिंदू भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP के अमित शाह को मुख्यातिथि बनाए जाने पर विवाद, 'आप' विधायक बोले- वह तो हिंदू भी नहीं
Sat, 15 Dec 2018 11:34 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मुख्यातिथि बनाए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। आप के दिल्ली से विधायक सुरेंद्र कमांडो ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को किस प्रोटोकॉल से मुख्यातिथि बनाया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि वैसे तो भाजपा हिंदू-हिंदू का जाप करती है, जबकि अमित शाह तो हिंदू भी नहीं हैं।
विज्ञापन
कमांडो ने भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत मल्ल और उनकी पत्नी व झांसा की सरपंच मीनू मल्ल को समर्थकों सहित आप में शामिल कराया। उनके साथ आप के दिल्ली प्रभारी एवं विधायक राजेश गुप्ता, हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड़ भी थे। कमांडो ने कहा कि भाजपा गीता महोत्सव जैसे पवित्र आयोजनों का इस्तेमाल अपने लोगों को लाभ पहुंचने के उद्देश्य से कर रही है। उन्होंने स्वामी ज्ञानानंद की गीता को महंगे दाम पर खरीदने व इस आयोजन पर कई तरह के सवाल भी खड़े किये।
विज्ञापन
जाति व धर्म के नाम पर देश को बांट रही है भाजपा: गुप्ता
आप कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी एवं दिल्ली वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जमकर निशाना साधा। गुप्ता ने कहा कि चुनाव आते ही केंद्र और प्रदेश भाजपा को राम मंदिर और जातपात व धर्म याद आ जाता है। उन्होंने सीएम द्वारा खुद को पंजाबी बताने को प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कोई बिरादरी नहीं होती।
विज्ञापन