फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Amit Rattan Kotfatta remand extended till March 2

Punjab News: विजिलेंस ने कोर्ट में कहा- जांच में सहयोग नहीं कर रहे विधायक अमित, दो मार्च तक का रिमांड मिला

Mon, 27 Feb 2023 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 06:56 PM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो ने 23 फरवरी को रिश्वत से जुड़े मामले में बठिंडा देहात से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता की ओर से दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच में विधायक की आवाज के नमूनों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
MLA  Amit Rattan Kotfatta remand extended till March 2
आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार बठिंडा देहांत से आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड में भेज दिया गया है। विजिलेंस ने अदालत में दलील दी कि विधायक कोटफत्ता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि तथ्य जुटाने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद विजिलेंस ने विधायक से पूछताछ के खातिर और समय देने की अपील की। इस पर कोर्ट ने दो मार्च तक का पुलिस रिमांड दे दिया।

विज्ञापन


विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि विधायक पूछताछ में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि उनसे अभी तक कुछ बरामद नहीं हुआ है। चंडीगढ़ स्थित विधायक के आवास पर छापा मारा गया था। जहां से कुछ कागजात मिले है। इनकी जांच की जा रही और वहीं विधायक के खिलाफ विजिलेंस के पास अभी तक कोई नई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने 23 फरवरी को रिश्वत से जुड़े मामले में बठिंडा देहात से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता की ओर से दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच में विधायक की आवाज के नमूनों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने आरोपी विधायक को 24 फरवरी को बठिंडा अदालत में पेश किया था। विजिलेंस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अमित को 27 फरवरी तक चार दिन की रिमांड पर भेज दिया था। वहीं अदालत ने रिमांड की अवधि को दो मार्च तक बढ़ा दिया है। पुलिस हिरासत में चल रहे अमित रतन के करीबी रेशम गर्ग को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

यह है मामला
16 फरवरी को घुद्दा गांव की महिला सरपंच के पति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि 25 लाख रुपये की ग्रांट को पास कराने के नाम पर विधायक अमित रतन ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग की थी। इनमें से एक लाख रुपये वह दे चुके हैं। बाकी के चार लाख रुपये लेने के लिए विधायक दबाव डाल रहे हैं। विजिलेंस ने ट्रैप लगाया और बठिंडा के सर्किट हाउस की पार्किंग से उनके करीबी रेशम गर्ग को चार लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उस समय विधायक अमित रतन सर्किट हाउस के अंदर बैठे थे।

विजिलेंस ने उनसे पूछताछ भी की। बाद में विजिलेंस ने रेशम गर्ग की गिरफ्तारी दिखाकर विधायक को जाने दिया था। इस बीच, पैसे के लेनदेन के संबंध में विधायक की एक ऑडियो वायरल हुई। विजिलेंस ने ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। विपक्ष भी आप सरकार पर दबाव बनाने लगी थी। उधर, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को अमित को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed