फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mixed waste is piling up at the dumping ground; clearing it by November 15 appears difficult.

Chandigarh News: डंपिंग ग्राउंड में बढ़ता जा रहा मिक्स कचरा, 15 नवंबर तक खत्म करना मुश्किल

Tue, 27 Oct 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mixed waste is piling up at the dumping ground; clearing it by November 15 appears difficult.
62 लाख के टेंडर में नहीं आ रही कोई कंपनी, खेर कंस्ट्रक्शन की पुरानी मशीनों के भरोसे नगर निगम
विज्ञापन

तीन पुराने कचरे के पहाड़ हटाने पर खर्च हो चुके 115 करोड़ रुपये, मौके पर तीन एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला कचरा

माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। डंपिंग ग्राउंड में पहले से जमा 11 हजार मीट्रिक टन कचरे के ऊपर मिक्स कचरा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, पुराने डंप को प्रोसेस करने के लिए 62 लाख रुपये का टेंडर कई बार जारी करने के बावजूद कोई कंपनी आगे नहीं आई। ऐसे में नगर निगम खेर कंस्ट्रक्शन की पुरानी मशीनों के सहारे 15 हजार टन मिक्स कचरे को 15 नवंबर तक खत्म करने की कोशिश कर रहा है। निर्धारित समय तक कचरा नहीं हटा तो निगम को और समय लेना पड़ेगा।
नगर निगम डंपिंग ग्राउंड में सालों से जमा कचरे के तीन पहाड़ों को हटाने पर 115 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इसमें 34 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी लिमिटेड और 67 करोड़ रुपये स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत मिले थे। तीसरे पहाड़ के लिए दो अन्य कंपनियों और एक पुरानी कंपनी को आठ करोड़ रुपये दिए गए। वर्ष 2023 से खेर कंस्ट्रक्शन को मिक्स कचरे की प्रोसेसिंग का काम सौंपा गया है। पुरानी मशीनरी ठीक से काम नहीं कर रही, जिससे कचरा कम होने के बजाय बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तीन एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला कचरा
अमर उजाला ने सोमवार को डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया तो दोनों शेड के आसपास कचरा भरा मिला। यह तीन एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। निगम अधिकारियों की ओर से प्रशासन के आला अधिकारियों को केवल तीन हजार टन कचरे की रिपोर्ट दी जा रही है। तीसरे पुराने पहाड़ से बचा 11 हजार टन कचरा एक तरफ डंप किया गया था, जिस पर बाद में मिक्स कचरा गिराया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 फीसदी सेग्रीगेशन के दावे पर सवाल
नगर निगम घरों से 90 फीसदी कचरा सेग्रीगेट करने का दावा करता है, लेकिन रोजाना 100 टन से ज्यादा मिक्स कचरा डंपिंग ग्राउंड पहुंच रहा है। इसमें सड़कों और ग्रेन मार्केट का कचरा भी शामिल है। कोट...


62 लाख रुपये के टेंडर में कोई कंपनी नहीं आई। खेर कंस्ट्रक्शन की दो मशीनों से 15 नवंबर तक कचरा खत्म करने की कोशिश है। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त समय लिया जाएगा। -गौरव पाल, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed