फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mittal retreated from Ludhiana, ravneet Bittu name final

लुधियाना से मित्तल पीछे हटे, बिट्टू का नाम तय

Tue, 25 Mar 2014 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
Mittal retreated from Ludhiana, ravneet Bittu name final

कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब से निवर्तमान सांसद रवनीत बिट्टू को आखिर लुधियाना सीट से लड़ाने का फैसला कर लिया है। इसका औपचारिक ऐलान जल्द हो सकता है।

विज्ञापन


पार्टी ने बिट्टू को पहले आनंदपुर साहिब से टिकट दिया गया था। टिकट के ऐलान से भी काफी पहले बिट्टू ने चुनाव प्रचार शुरु कर दिया था। पर बाद में दिल्ली में कांग्रेस की सियासत ऐसी बदली कि एकाएक बिट्टू का टिकट काट दिया गया। उनकी जगह अंबिका सोनी को टिकट दे दिया गया था।
विज्ञापन


टिकट काटते समय बिट्टू को कहा गया कि उन्हें लुधियाना से लड़ाया जाएगा। पहले तो बिट्टू नाराज हो गए, उन्होंने लुधियाना से लड़ने से इंकार कर दिया और सभी नेताओं से संपर्क तोड़ लिया था। जिसके बाद पार्टी वहां से हिंदू नेता को लड़ाने पर विचार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सुरिंदर सिंगला, फिर विजय इंदर सिंगला, उसके बाद एयरटेल के राकेश भारती मित्तल के नाम पर विचार हुआ। इस बीच बिट्टू ने करीबियों से सलाह कर लुधियाना से लड़ने पर मन बनाया। पर तब तक बात उनके हाथ से निकल चुकी थी पर सोमवार रात मित्तल ने लड़ने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बिट्टू की लॉटरी लग गई।


बिट्टू के दादा पूर्व सीएम स्व. बेअंत सिंह का लुधियाना गढ़ रहा है। इसी समीकरण को देखते हुए बिट्टू को टिकट दिया जा रहा है। वहीं, मनीष तिवारी की मुखालफत करने वाले भी बिट्टू के साथ खुल कर चलेंगे।

भट्ठल के लड़ने की उम्मीद कम
पार्टी हाईकमान इस बार सारे बड़े नेताओं को मैदान में उतार रही है। इस कड़ी में रजिंदर कौर भट्ठल को संगरूर से लड़ाने की बात चल रही थी। पर सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने भट्ठल के बजाय विजय इंदर सिंगला को ही संगरूर से लड़ाने का मन बना लिया है। उधर, जालंधर-होशियारपुर सीटें महिंदर सिंह केपी के चक्कर में फंसी हैं। केपी जालंधर से लड़ने पर अड़े हैं। दूसरी सीट से चौधरी संतोख या उनके बेटे बिक्रम चौधरी को टिकट मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed