{"_id":"a8c60fbaa8328a8562083e51591918cc","slug":"mission-inderdhanush-one-injection-will-save-from-7-diseases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष : 7 बीमारियों से बचाएगा एक इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष : 7 बीमारियों से बचाएगा एक इंजेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत पंचकूला में बच्चों को 7 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में 7 से 13 जुलाई तक मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। इसमें बच्चों समेत गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
अभियान के पहले दिन जिलेभर में 2 वर्ष तक की उम्र के 198 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसमें 136 ग्रामीण बच्चे और 62 शहरी बच्चे शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 65 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। इसमें 56 ग्रामीण और 9 शहरी महिलाएं शामिल हैं। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीबी, काली खांसी, गलघोंटू, टेटनस, पीलिया और खसरा आदि से बचाने के लिए इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन