{"_id":"578133b94f1c1bee067f9be2","slug":"mission-admission-arts-admission-arts-students-college-admission-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: स्टूडेंट्स के लिए आर्ट्स में अभी दाखिले का मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: स्टूडेंट्स के लिए आर्ट्स में अभी दाखिले का मौका
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग
- फोटो : अमर उजाला फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 11 प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में शनिवार को भी दाखिले का दौर जारी रहा। प्रोफेशनल कोर्स में सीटें फुल होने के बाद अब युवाओं के पास सिर्फ आर्ट्स (बीए) में दाखिले का चांस है। लेकिन आर्ट्स में भी अधिकतर पसंद कॉलेजों में स्टूडेंट के लिए पसंद के विषय में दाखिला आसान नहीं। तीसरे दिन बीए की कट ऑफ में 3 से 4 फीसदी तक कमी आई है।
बीए में दाखिले के लिए यूटी कैटेगरी में शहर के कई गवर्नमेंट कॉलेज,डीएवी,देव समाज कॉलेज-45 और सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में सीटें बची हैं।
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में शनिवार को बीए की 700 सीटें भर चुकी हैं। 70 फीसदी पर जनरल कोटे में दाखिला रोक दिया गया। शेष सीटों पर सोमवार को दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर जेके सहगल ने बताया कि बीए में 789 सीटों पर दाखिला हो चुका है। सिर्फ 220 सीटें बची हैं। जनरल कोटे में 70 और यूटी पूल में 59 फीसदी पर दाखिला दिया गया है।
जीसीजी-11 प्रिंसिपल प्रोफेसर अनीता कौशल ने बताया कि बीए की रिजर्व कैटेगरी की 100 सीटों को छोड़ अन्य सभी विषयों की सीटें भर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नैक से सबसे अधिक ग्रेडिंग का असर एडमिशन में भी देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि पीजी कोर्स में दाखिले को लेकर भी काफी कंपीटीशन है। सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीपी यादव ने बताया कि बीए की सीटें खाली हैं। 16 जुलाई तक स्टूडेंट को दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एमकॉम और बीसीए कोर्स की सभी सीटें पहली ही काउंसिलिंग में भर चुकी हैं।
सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डॉ. मीरा मोदी के अनुसार बीबीए को छोड़ बीसीए, बीएससी आईटी और बीए की सीटें अभी खाली हैं। स्टूडेंट 11 जुलाई को काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। पीजी स्तर पर एमए इकोनॉमिक्स में अभी सीटें खाली हैं। बीए में सोइकोलॉजी और इकोनॉमिक्स फेवरेट विषय
बीए स्तर पर स्टूडेंट को पसंद के विषय नहीं मिल रहे हैं। विषयों के लिए अलग से कट ऑफ चल रही है। साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश इलेक्टिव जैसे विषय सबसे अधिक डिमांड में हैं। इन विषयों में कट ऑफ 90 फीसदी से अधिक है।
18 जुलाई से लगेंगी क्लास
शहर के अधिकतर गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में 18 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत होगी। पीयू कैलेंडर के तहत 16 जुलाई तक सामान्य तौर पर दाखिले होंगे। 18 जुलाई सोमवार से सभी संकायों की कक्षाएं शुरू होंगी। जीसीजी-11, जीसी-11, जीसी-46 डीएवी, एमसीएम-36 कॉलेजों में 18 जुलाई से ही कक्षाएं शुरू होंगी।
दूसरे वर्ष में भी दाखिला शुरू
ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष में 95 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। कॉलेजों ने दूसरे वर्ष में दाखिला शुरू कर दिया है। शनिवार को एमसीएम में दूसरे वर्ष में दाखिले के लिए काउंसिलिंग हुई। जीसीजी-11 में सोमवार को बीए दूसरे वर्ष में दाखिला दिया जाएगा। जीसी-11 में भी सोमवार से दूसरे वर्ष के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी।
डीएवी कॉलेज में एमकॉम बिजनेस इकोनॉमिक्स कोर्स को मंजूरी
डीएवी कॉलेज डीन एडमिशन प्रो. बीके बिरमानी ने बताया कि कॉलेज को एमकॉम बिजनेस इकोनॉमिक्स की 40 सीटों पर दाखिले की अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इन सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अभी तक कोर्स के लिए सीईटी क्लीयर 30 स्टूडेंट ने आवेदन किया है। प्रो. बिरमानी के अनुसार जिन स्टूडेंट्स ने आवेदन नहीं किया, उनके सोमवार को 10 बजे से पहले आवेदन स्वीकार कर काउंसिलिंग की जाएगी। कॉलेज ने सीईटी से छूट देने के लिए पीयू प्रशासन को भी चिट्ठी लिखी है।
गवर्नमेंट कॉलेजों में 14 जुलाई को होगी दूसरी काउंसिलिंग
बीबीए, बीसीए, बीएससी मेडिकल-नॉन मेडिकल, एमकॉम जैसे कोर्स में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग खत्म हो चुकी है। रिजर्व कोटे या बची सीटों पर दाखिले के लिए सभी गवर्नमेंट कॉलेज में 14 जुलाई को दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल तैयार किया है। वेटिंग लिस्ट वाले काफी स्टूडेंट को दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला मिलने की उम्मीद है। दूसरी काउंसिलिंग में दाखिले के तुरंत बाद स्टूडेंट को फीस जमा करनी होगी।
कोट
ग्रेजुएशन में ट्रेंड बदला है, आर्ट्स की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। कॉलेज में दो दिन में ही बीए प्रथम वर्ष की सभी सीटें भर गई हैं। कट ऑफ भी पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी अधिक रहा है।
निशा भार्गव, प्रिंसिपल एमसीएम कॉलेज-36
गवर्नमेंट कॉलेज में जीसीजी-11 दाखिले के लिए पहली पसंद रहा है। बीए में जनरल कोटे का कट ऑफ 75 फीसदी तक रहा है। रिजर्व कैटेगरी की सिर्फ 100 सीटें बची हैं। आर्ट्स में इस साल काफी हाई कटऑफ रही है।
-प्रोफेसर अनीता कौशल, प्रिंसिपल जीसीजी-11
बीए मेें इस बार कट ऑफ 70 फीसदी रही है। इस साल 90 फीसदी से अधिक रिकॉर्ड स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया है। आर्ट्स संकाय का फिर से चलन बढ़ा है। स्टूडेंट के लिए बीए के बाद भी कैरियर के काफी अच्छे ऑप्शन हैं।
-डॉ. भूषण कुमार शर्मा, प्रिंसिपल एसडी कॉलेज-32
बीए की करीब 2400 सीटें खाली
कॉलेज का नाम खाली सीटें
एमसीएम-36 सभी सीटें फुल
एसडी कॉलेज 50 सीटें
जीसीजी-11 100 सीटें
जीसी-11 200
डीएवी कॉलेज-10 250
जीसी-46 400 सीटें
जीजीएसएस वुमन- 400
जीजीएसएस-26 400 सीटें
जीसीजी- 200
देव समाज कॉलेज- 400 सीटें