फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Missing INSAS rifle at Bathinda military station found

Punjab News: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से गायब इंसास राइफल मिली, संदेह- इसी से जवानों पर बरसाई गईं गोलियां

Wed, 12 Apr 2023 08:44 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा कि किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Missing INSAS rifle at Bathinda military station found
Bathinda Military Station Firing: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से गायब हुई इंसास राइफल बरामद कर ली गई है। संदेह है कि बुधवार तड़के सेना के चार जवानों की हत्या में इसका ही इस्तेमाल किया गया था। सेना ने एक बयान में कहा कि स्टेशन पर सुबह करीब 4:35 बजे हुई फायरिंग में तोपखाना इकाई के चार सैनिकों की जान चली गई है।

विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने कहा कि पुलिस बल के सहयोग से चल रही जांच के अलावा कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) पूरी घटना की जांच करेगी। उधर, पंजाब पुलिस ने कहा कि फायरिंग की यह घटना आतंकी घटना नहीं है। 
विज्ञापन


सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा कि किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन देश के सबसे बड़े आर्मी बेस में से एक है और इसमें फोर्स की बड़ी संख्या में ऑपरेशनल यूनिट्स हैं। सेना ने कहा अभी तक किसी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही पकड़ा गया है। एक खोजी दल ने मैगजीन के साथ इंसास राइफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम अब आगे की जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फॉरेंसिक विश्लेषण करेगी। 


हथियार में बाकी राउंड की संख्या फॉरेंसिक विश्लेषण के बाद ही पता चल पाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। सेना ने अपने बयान में मीडिया से अफवाहों से बचने और इसमें शामिल संवेदनशीलता को देखते हुए अटकलों से बचने का अनुरोध किया। सेना ने मृतक जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी पहले ही दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed