फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misbehaved with husband and wife in firozpur

कार से जा रहे पति-पत्नी से 25 युवकों ने किया ऐसा सलूक, पगड़ी उतार कर सड़क पर फेंकी

Thu, 11 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Thu, 11 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
 misbehaved with husband and wife in firozpur
25 युवकों ने मिलकर पति-पत्नी को पीटा - फोटो : Demo Pic
सड़क पर 25 युवकों ने कार में जा रहे पति पत्नी के साथ दिनदहाड़े गुंडागर्दी कर दी। दोनों के साथ ऐसा सलूक किया गया, कि अभद्रता शब्द भी छोटा पड़ जाए। फिरोजपुर के आरएसडी कॉलेज के पास कार और बाइक की भिड़ंत पर हुए विवाद में करीब 25 युवकों ने मिलकर पति-पत्नी को पीटा। साथ ही व्यक्ति की पगड़ी उतार कर सड़क में फेंक दी। आरोपियों ने पत्नी के साथ भी अभद्रता की। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चार युवकों को नामजद कर 25 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सतनाम सिंह निवासी पल्ला मेघा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपनी पत्नी सर्बजीत कौर के साथ कार से जा रहे थे। आरएसडी कालेज के पास उन्होंने अपनी कार रोकी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को घटनास्थल पर बुला लिया। वहां पर लगभग पच्चीस युवक आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


आरोपियों ने सतनाम सिंह की पगड़ी उतार कर सड़क में फेंक दी। पत्नी सर्बजीत कौर के साथ आरोपियों ने अभद्रता की। शिकायत मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी कमलजीत सिंह निवासी हरीपुरा, अंकित निवासी संत लाल रोड फिरोजपुर कैंट, गोपाला, राम चंद को नामजद कर पच्चीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed