फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misbehave With TTE In Goa Sampark Kranti Train

गोवा से चंडीगढ़ आ रही संपर्क क्रांति ट्रेन में आरपीएफ कांस्टेबल की दबंगई, जानें मामला

Fri, 05 Jul 2019 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Misbehave With TTE  In Goa Sampark Kranti Train
सांकेतिक तस्वीर

गत देर शाम गोवा से चंडीगढ़ आ रही संपर्क क्रांति में आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने जमकर दबंगई दिखाई और ट्रेन के टीटीई से दुर्व्यवहार भी किया। आरपीएफ का ये कांस्टेबल अपने एक दोस्त दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को इस ट्रेन की थ्री एसी बोगी नंबर बी-3 में अपने साथ मुफ्त में यात्रा करवा रहा था।

विज्ञापन


ट्रेन में जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो टीटीई राकेश कुमार ने इसकी शिकायत दिल्ली व अंबाला रेलवे स्थित कामर्शियल कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद पानीपत में आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन रुकने पर दोनों हवलदारों को ट्रेन से उतरवाया और अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


मामले में जांच अभी जारी है। ट्रेन के टीटीई राकेश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी  इस ट्रेन में दिल्ली से चंडीगढ़ सेक्शन के बीच थी। विगत शाम करीब साढ़े छह बजे वे दिल्ली में इस ट्रेन में बतौर ड्यूटी करने के लिए सवार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे था, तभी बोगी नंबर बी-3 में करीब साढ़े सात बजे उन्होंने आरपीएफ कांस्टेबल से टिकट अथवा पास की मांग की। आरपीएफ कांस्टेबल ने खुद को स्टाफ मेंबर बताया लेकिन जब टीटीई पास चेकिंग की जिद पर अड़ गया तो आरपीएफ कांस्टेबल ने अपना पास टीटीई को दिखाया।

टीटीई ने दूसरे कांस्टेबल से भी पास दिखाने को कहा, इस पर आरपीएफ कांस्टेबल ने कहा कि ये उसके साथ ही हैं। टीटीई ने फिर पास दिखाने को कहा, तो आरपीएफ कांस्टेबल दबंगई पर उतर आया और टीटीई के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

टीटीई ने बताया कि आरपीएफ कांस्टेबल ने उसे धमकाते हुए उसके द्वारा जब्त किए गए पास को उससे जबरन छीनने की कोशिश की, जिस पर काफी तू-तू,मैं-मैं हुई और इस छीनाझपटी में पास भी फट गया। 

टीटीई के अनुसार जब दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की गई तो वे दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निकला। इस दौरान बोगी में अच्छा खासा हंगामा हो गया। जिसके बाद टीटीई ने इसकी शिकायत तुरंत दिल्ली और अंबाला स्थित कामर्शियल कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद पानीपत में आरपीएफ का स्टाफ भेजकर दोनों हवलदारों को ट्रेन से उतार लिया गया और उन्हें अपने साथ ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed