फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor boy was driving speedy car, crushed 3 man, serious

रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कार चला रहे नाबालिग ने 3 मारी टक्कर

Tue, 05 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
minor boy was driving speedy car, crushed 3 man, serious
एक्सीडेंट में घायल - फोटो : amar ujala

रफ्तार का कहर, मां-बाप घर से क्या निकले। नाबालिग घर से कार लेकर दोस्तों संग निकला घूमने और तेज रफ्तार में 3 को रौंदा। मनीमाजरा के शांति नगर की अंदरूनी सड़क पर एक कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर से दो की टांग टूट गई। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक गली नंबर 8 का निवासी हरजिंदर (40) और दूसरा ठाकुरद्वारा मोहल्ले का भूषण सिंह (45), तीसरा देसराज (40 ) है। तीनों रात साढ़े नौ बजे गली नंबर आठ के बाहर बातें कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में हरजिंदर सिंह और भूषण सिंह की टांगें टूट गईं। जबकि देसराज को भी गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि कार एक नाबालिग चला रहा था। जिसके माता पिता घर पर नहीं थे। वह अपने तीन अन्य दोस्तों को घुमाने कार में शांति नगर की रोड की तरफ निकला था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़का घर पर माता-पिता की अनुपस्थिति में तीन दोस्तों को घुमाने कार में निकला था। इस दौरान उसने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिनमें से दो की टांगें टूटीं हैं। घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। थाना वहीं मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पार्टियों का आपस में समझौता हो गया है। इसलिए पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed