फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor beaten by man in Kapurthala

Kapurthala: भूत प्रेत के शक में नाबालिग बच्चे को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा, मां ले गई थी एक बाबा के पास

Fri, 05 Apr 2024 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 03:32 PM IST
सार

कपूरथला के जग्गू शाह डेरा वासी एक 16 वर्षीय पीड़ित बच्चे के पिता दलीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा दिमागी तौर पर बीमार है। कल उसकी माता तलवंडी महिमा में स्थित एक डेरे में उसको ले गई जहां डेरे के बाबा ने कहा कि उसके बच्चे के अंदर भूत-प्रेत का वास है। 

विज्ञापन
Minor beaten by man in Kapurthala
अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला में एक नाबालिग बच्चे को एक डेरे के बाबा द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिता ने बाबा पर आरोप लगाया है कि बाबा ने कहा कि बच्चे में भूत-प्रेत का वास है इसलिए भूत भगाने के लिए यह किया है। वहीं मारपीट के बाद बेहोश हुए बच्चे को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


थाना सदर एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने मामले की जांच शुरू की। 

जानकारी के अनुसार कपूरथला के जग्गू शाह डेरा वासी एक 16 वर्षीय पीड़ित बच्चे के पिता दलीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा दिमागी तौर पर बीमार है। कल उसकी माता तलवंडी महिमा में स्थित एक डेरे में उसको ले गई जहां डेरे के बाबा ने कहा कि उसके बच्चे के अंदर भूत-प्रेत का वास है। 
विज्ञापन


दिलीप कुमार ने बाबा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा ने भूत भगाने को लेकर उसके बच्चे को बड़ी बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. संदीप सिंह थिंद ने बताया कि बच्चे का उपचार किया जा रहा है। एएसआई भूपिंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed