फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ministers will soon get departments CM discussed with the high command in Delhi

Chandigarh News: मंत्रियों को जल्द मिलेंगे विभाग, सीएम ने दिल्ली में आलाकमान से की चर्चा

Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Ministers will soon get departments CM discussed with the high command in Delhi
कई मंत्रियों ने दिल्ली में डाला डेरा, मंत्रियों को स्टाफ हुआ अलॉट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रियों को अब अपने-अपने विभाग का इंतजार है। उन्हें अगले एक दो-दिन में विभाग आवंटित कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री दो दिन से दिल्ली में थे और उन्होंने आलाकमान से मंत्रियों के विभागों के बारे में विस्तार से चर्चा की है। उधर, कई मंत्रियों ने बड़े विभाग लेने के लिए दिल्ली में सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात भी की। इनमें राव नरबीर सिंह, रणबीर गंगवा और गौरव गौतम शामिल हैं। उधर, सभी मंत्रियों को दफ्तर और स्टाफ भी अलॉट कर दिया गया है।
सीएम नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद अब लोगों की निगाहें मंत्रियों के विभागों पर है। कुछ मंत्रियों ने सीएम को अपनी प्राथमिकताएं भी बता दी हैं कि वह किस विभाग के साथ काम करना चाहते हैं। एक कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वह किसानों के लिए काम करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने सीएम से कहा है कि उन्हें कृषि विभाग सौंपा जाए। वहीं, सोशल मीडिया पर मंत्रियों को आवंटित विभाग की कुछ सूचियां भी वायरल हुईं, जिसे लेकर भाजपा ने खंडन किया है। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि विभाग अभी आवंटित नहीं किए गए हैं। एक-दो दिन में इसे लेकर आदेश जारी कर दिया जाएगा। उधर, हरियाणा सरकार की ओर से सभी 13 मंत्रियों को स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है। कुल 52 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कमरे एक दिन पहले ही अलॉट किए जा चुके थे।
विज्ञापन


सीएम अपने पास रख सकते हैं गृह विभाग

चर्चा है कि सीएम नायब सिंह सैनी अपने पास गृह विभाग समेत एक दर्जन से ज्यादा विभाग रख सकते हैं। सरकार में दूसरे नंबर के वरिष्ठ अधिकारी अनिल विज को निकाय विभाग दिया जा सकता है। डाॅ. अरविंद शर्मा को उच्च शिक्षा या स्वास्थ्य विभाग दिया जा सकता है। रणबीर गंगवा या महिपाल ढांडा को कृषि विभाग, श्याम सिंह राणा को खनन, राव नरबीर को पीडब्ल्यूडी सौंपा जा सकता है। श्रुति चौधरी को महिला कल्याण और आरती राव को सिंचाई विभाग सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पीकर व डिप्टी स्पीकर पद के लिए की चर्चा

अपने दो दिन के दौरे के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोहर लाल और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य मुद्दा मंत्रियों को विभाग अलॉट करना, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के पद पर नियुक्ति और सीएमओ में अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर रहा। अगले हफ्ते तीनों पर काम सीएम सैनी को करना है। इसलिए वह सभी वरिष्ठों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के पश्चात अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत नायब सिंह सैनी का नई दिल्ली में पहला दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed