फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ministers of Nayab government took over the offices

Chandigarh News: नायब सरकार के मंत्रियों ने संभाले दफ्तर, सीएम ने कुर्सी पर बैठा मुंह मीठा करवाया

Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Ministers of Nayab government took over the offices
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सभी मंत्रियों ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। सीएम सैनी ने मंत्रियों के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें कुर्सी पर बैठाया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मंत्री पद संभालने के बाद मंत्रियों के पास बधाइयों देने का तांता लग गया। इस मौके पर नवनियुक्त मंत्रियों ने पूर्व सीएम मनोहर लाल व सीएम नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया और सरकार के कामों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।
विज्ञापन

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आठवीं मंजिल पर अपने पुराने दफ्तर में ही काम संभाला। इस मौके पर उन्होंने कहा- उन्हें जो भी जिम्मेदारियां मिली हैं, उसे अच्छी तरह से निभाएंगे। उनकी पहली प्राथमिकता सरसों और गेहूं की सुचारू रूप से खरीद शुरू करवानी है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश से फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसकी गिरदावरी हो चुकी है। जल्द ही मुआवजे की चर्चा भी की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते हुए भी बहुत अच्छा कार्य किया है, सिर्फ एक बात का अफसोस है कि टीचरों की संख्या कम थी। मगर इस सत्र में यह संख्या पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, कमल गुप्ता ने पांचवीं मंजिल में कमरा नंबर 40 में कार्यभार संभाला। जेपी दलाल ने अपने पुराने कमरे में ही कार्यभार संभाला। असीम गोयल ने छठी मंजिल पर कार्यभार शुरू किया। शनिवार को सचिवालय में छुट्टी होती है। इसके बावजूद नए मंत्रियों के आने से पूरे सचिवालय में रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर शहर की होगी मैपिंग
निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाएंगे। वह जल्द ही हर शहर की मैपिंग करवाएंगे कि किस शहर में किस काम की आवश्यकता है। उसके बाद सीएम के साथ बैठकर आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
जो योजनाएं पाइपलाइन में हैं, उन्हें पूरा करना पहली प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने विभाग संभालने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता यही है कि जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें सुचारू रूप से लागू करवाया जाए। उन्होंने कहा- पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बहुत कार्य करवाएं हैं।

पुराने प्रोजेक्ट पर करेंगे काम
जन स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि उनके पास पिछली सरकार में भी जन स्वास्थ्य विभाग था। इसलिए वह इस विभाग के बारे में भली-भांति जानते हैं। उन्होंने बताया, समय कम है। इसलिए जो पुराने प्रोजेक्ट हैं, उसी पर ध्यान देंगे।


खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा करवाएंगे मुहैया
खेल और पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेलों की बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के लिए काफी काम किया है। वह प्रदेश में खेलों को और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे और खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया करवाएंगे, जिससे कि प्रदेश के बच्चे और ज्यादा अच्छे खिलाड़ी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed