{"_id":"58f0f76f4f1c1ba368cf98a3","slug":"minister-birender-singh-supports-jat-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":" जाट आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा 'हम तो एससी बनने को भी तैयार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा 'हम तो एससी बनने को भी तैयार'
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार में मंत्री और हरियाणा से राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जाट आंदोलन का समर्थन किया किया। जाट आरक्षण की वकालत करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब हम भी आपके बराबर आने वाले हैं। हम तो एससी बनने के लिए भी तैयार हैं। आपके छोटे भाई बनकर रहेंगे। आप ओर हम एकजुट हुए तो फिर कोई नहीं हरा पाएगा। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती समारोह में संबोधन के दौरान यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने में सालों लगते हैं और तोड़ने में एक मिनट। हमारे आपसी सामाजिक रिश्ते-नाते ही हमारी ताकत हैं, जो हमें सामाजिक रूप से जोड़े हुए हैं। देश की 125 करोड़ की आबादी में से एक प्रतिशत लोगों के पास 57 प्रतिशत धन दौलत है। बचे हुए 99 प्रतिशत लोगों के पास 43 प्रतिशत धन दौलत है। समाज में आर्थिक विषमता की बहुत बड़ी खाई है। इस खाई को पाटने के लिए सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो चलना जरूरी है।