नागरिकता कानून को लेकर देश में हो रहा हंगामा विपक्ष और इमरान खान की साजिश: अनिल विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपने 40 हजार आतंकवादियों को हिंदुस्तान में घुसपैठ करवाकर नागरिकता दिलवाना चाहता था। लेकिन, नए नागरिकता कानून के तहत उनको भारत की नागरिकता मिल नहीं सकती। इसलिए विपक्ष और इमरान खान मिलकर देश में हंगामा कर रहे हैं और एक भाषा बोल रहे हैं। पाकिस्तान और हिंदुस्तान का विपक्ष आपस में मिले हुए हैं।
अनिल विज ने कहा कि विपक्षी नागरिकता कानून का विरोध इसलिए कर रहे हैं कि मुसलमानों को इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया। मोदी सरकार विपक्ष व इमरान खान के किसी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। इमरान खान का युद्ध की धमकी देना गीदड़ भभकी से ज्यादा कुछ नहीं है।
विज ने कहा कि देश में दंगों के ट्यूटर भी वही हैं, जो कश्मीर में डायरेक्टर थे। नए कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में जो उपद्रव हुए हैं, वह राष्ट्रीय स्तर की साजिश हुई है और धीरे-धीरे सब कुछ सामने आता जा रहा है। देश में आग लगाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिन्होंने कानून हाथ में लिया है या कानून हाथ में लेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
देश को बांटने का काम कर रहीं सोनिया और प्रियंका
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी लोगों को भड़काने व देश को बांटने का काम कर रही हैं। लिहाजा दोनों पर केस दर्ज होना चाहिए। जारी बयान में विज ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। देश में नफरत फैलाई जा रही है और लोगों को सरकार के खिलाफ गुमराह किया जा रहा है।
विज ने कहा कि जो नागरिकता संशोधन बिल पारित किया गया है, वो देश को बांटने का काम नहीं करता। केवल जो लोग बाहर से प्रताड़ित होकर आए हैं उन्हें नागरिकता देने का काम करता है। विपक्षी दलों के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विज ने कहा कि जितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, जितनी मौतें हुई हैं उसके लिए ये नेता ही जिम्मेदार हैं।
दिल्ली के बाद हरियाणा मे भी नागरिक संशोधन बिल के विरोध मे जींद में हुए प्रदर्शन को लेकर अनिल विज ने कहा कि धरना-प्रदर्शन प्रजातंत्र का विरोध करने का एक तरीका है। उसके लिए हम किसी को मना नहीं कर सकते। अगर कोई वैमनस्य फैलाने की बात करेगा या कानून हाथ में लेगा तो हरियाणा सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।