फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anil Vij Statement on Clash in India Against Citizenship Amendment Act

नागरिकता कानून को लेकर देश में हो रहा हंगामा विपक्ष और इमरान खान की साजिश: अनिल विज

Mon, 23 Dec 2019 10:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 23 Dec 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil Vij Statement on Clash in India Against Citizenship Amendment Act
गृह मंत्री अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हम अपने देश मे कोई कानून बनाएं, इससे पाकिस्तान या किसी अन्य देश को क्या लेना है? वास्तव में देश में इस समय जो हंगामा हो रहा है, वह एक साजिश है।
विज्ञापन


पाकिस्तान अपने 40 हजार आतंकवादियों को हिंदुस्तान में घुसपैठ करवाकर नागरिकता दिलवाना चाहता था। लेकिन, नए नागरिकता कानून के तहत उनको भारत की नागरिकता मिल नहीं सकती। इसलिए विपक्ष और इमरान खान मिलकर देश में हंगामा कर रहे हैं और एक भाषा बोल रहे हैं। पाकिस्तान और हिंदुस्तान का विपक्ष आपस में मिले हुए हैं।
विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि विपक्षी नागरिकता कानून का विरोध इसलिए कर रहे हैं कि मुसलमानों को इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया। मोदी सरकार विपक्ष व इमरान खान के किसी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। इमरान खान का युद्ध की धमकी देना गीदड़ भभकी से ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि देश में दंगों के ट्यूटर भी वही हैं, जो कश्मीर में डायरेक्टर थे। नए कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में जो उपद्रव हुए हैं, वह राष्ट्रीय स्तर की साजिश हुई है और धीरे-धीरे सब कुछ सामने आता जा रहा है। देश में आग लगाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिन्होंने कानून हाथ में लिया है या कानून हाथ में लेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

देश को बांटने का काम कर रहीं सोनिया और प्रियंका

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी लोगों को भड़काने व देश को बांटने का काम कर रही हैं। लिहाजा दोनों पर केस दर्ज होना चाहिए। जारी बयान में विज ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। देश में नफरत फैलाई जा रही है और लोगों को सरकार के खिलाफ गुमराह किया जा रहा है।

विज ने कहा कि जो नागरिकता संशोधन बिल पारित किया गया है, वो देश को बांटने का काम नहीं करता। केवल जो लोग बाहर से प्रताड़ित होकर आए हैं उन्हें नागरिकता देने का काम करता है। विपक्षी दलों के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विज ने कहा कि जितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, जितनी मौतें हुई हैं उसके लिए ये नेता ही जिम्मेदार हैं।

दिल्ली के बाद हरियाणा मे भी नागरिक संशोधन बिल के विरोध मे जींद में हुए प्रदर्शन को लेकर अनिल विज ने कहा कि धरना-प्रदर्शन प्रजातंत्र का विरोध करने का एक तरीका है। उसके लिए हम किसी को मना नहीं कर सकते। अगर कोई वैमनस्य फैलाने की बात करेगा या कानून हाथ में लेगा तो हरियाणा सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed