फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minimum electricity charges to be waived: Bansal

बिजली के न्यूनतम शुल्क को माफ किया जाए : बंसल

Sun, 05 Apr 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Minimum electricity charges to be waived: Bansal
चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान बिजली के न्यूनतम शुल्क को माफ किया जाए। इस बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बंसल ने मांग की है कि लॉकडाउन के मद्देनजर सभी गैर-आवासीय उपभोक्ताओं के लिए बिजली के न्यूनतम शुल्क को वर्तमान लॉकडाउन अवधि और उसके बाद के 15 दिनों के लिए माफ किया जाए। बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन ने सभी व्यवसायों और उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इस अवधि के दौरान व्यावहारिक रूप से कोई आय न होते भी सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक उद्यमों के मालिकों, यहां तक कि सामाजिक और धार्मिक संस्थानों को भी अपने कर्मचारियों को वेतन अदा करना है। कुछ हद तक उनकी कठिनाई को कम करने के लिए प्रशासन को सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम शुल्क वसूल नहीं करना चाहिए। रिहायशी उपभोक्ताओं के घर में बने रहने के कारण बिजली की अधिक खपत होती है। बंसल ने अपने पत्र में कहा कि प्रशासन का यह छोटा कदम उन लोगों के प्रति सहानुभूति होगी, जो केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राजस्व को मजबूत बनाने में अपना योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed