{"_id":"5b51af9d4f1c1b37748b5ede","slug":"mini-secretariat-of-peck-haryana-and-punjab-is-also-included-in-the-list-of-defaulter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेक, हरियाणा और पंजाब का मिनी सचिवालय भी डिफाल्टरों की सूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेक, हरियाणा और पंजाब का मिनी सचिवालय भी डिफाल्टरों की सूची में शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक), सेक्टर-17 का हरियाणा मिनी सचिवालय, एजी पंजाब, सेंट्रल एक्साइज, सेक्टर-9 का केंद्रीय सदन, हरियाणा भवन, पंजाब पुलिस का हेड क्वार्टर, पंजाब मिनी सचिवालय भी नगर निगम की डिफाल्टरों की सूची में शामिल है। नगर निगम ने इन सभी को प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है।
इन सभी को 16 अगस्त तक टैक्स जमा करवाने को कहा है। 16 अगस्त के बाद नगर निगम सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा। नगर निगम ने कुल 214 इमारतों को नोटिस भेजा है, जिनसे 44 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। इनमें चंडीगढ़ प्रशासन, हरियाणा और पंजाब सरकार के अहम कार्यालय भी शामिल हैं। सेक्टर-10 का लेजर वैली और सेक्टर-17 के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय को भी नगर निगम ने नोटिस भेजा है। पेक को नगर निगम ने एक करोड़ 85 लाख रुपये की राशि जमा करवाने का नोटिस भेजा है।
किस-किस को भेजा है नोटिस
संस्थान सेक्टर बकाया राशि
हरियाणा भवन 3 3 लाख 34 हजार
लेक क्लब 5 63 लाख 77 हजार
केंद्रीय सदन 9 76 लाख 61 हजार
मिनी सचिवालय पंजाब 9 48 लाख 68 हजार
पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर 9 46 लाख 98 हजार
लेजर वैली 10 एक लाख 28 हजार
निदेशक पेक 12 एक करोड़ 85 लाख
प्रिंसिपल एजी पंजाब 17 28 लाख 88 हजार
सेंट्रल एक्साइज चंडीगढ़ 17 23 लाख 85 हजार
मिनी सचिवालय हरियाणा 17 86 लाख
सेक्टर-26 के एनटीटीआर को आज भेजा जाएगा नोटिस
सेक्टर-26 स्थित एनटीटीआर को शुक्रवार को प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाने पर नोटिस भेजा जा रहा है। नगर निगम के अनुसार एनटीटीआर से 27 लाख रुपये की राशि लेनी है।