फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mid-day - miles employee landed on the road

मिड-डे-मील मुलाजिम सड़क पर उतरे

Tue, 31 Dec 2013 11:51 PM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 31 Dec 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mid-day - miles employee landed on the road
 मिड-डे-मील कुक फ्रंट के मुलाजिमों ने मंगलवार को इंटक और राज्य की कई मुलाजिम जत्थेबंदियों के सहयोग से शिक्षा विभाग के ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान मुलाजिमों ने शिक्षा विभाग व राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आखिर में उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपना मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूरे राज्य से मिड-डे-मील मुलाजिम सुबह नौ बजे से ही गुरुद्वारा अंब साहिब के सामने पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं, मुलाजिमों के धरने के चलते पुलिस की तरफ से भी काफी सख्त इंतजाम किए गए थे। दोपहर में मुलाजिम अंब साहिब से रोष मार्च करते हुए शिक्षा विभाग के ऑफिस के बाहर पहुंचे। यहां प्रदर्शकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मुलाजिमों की मिड डे मील वर्करों को रेगुलर करने समेत कई मांगें थीं।
विज्ञापन


मुलाजिमों ने साफ किया कि जल्दी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। तो मुलाजिमों को अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा। इसमें मुलाजिम भूख हड़ताल या मरणव्रत तक शुरू कर सकते हैं। इस मौके इंटर के सदस्य विजय धीर और दर्जा चार कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान करम चंद ने बताया कि अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया। तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पंजाब सबऑर्डिनेट फेडरेशन के सुखदेव सिंह रोपड़, दविंदर सिंह जौड़ा, राधा रानी, मनजीत कौर, गुलजार कौर, कृष्णा देवी, कुलविंदर कौर, अमरजीत सिंह, मनप्रीत कौर और तरनजीत कौर ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed