फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Microsoft company will work on AI with Haryana government, CM met company in Vibrant Gujarat Summit

Haryana: हरियाणा सरकार के साथ एआई पर काम करेगी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी, वाइब्रेंट गुजरात में कंपनियों से मिले सीएम

Fri, 12 Jan 2024 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 02:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के साथ राउंड-टेबल कॉन्फ्रेंस की और अप्रवासी भारतीयों को हरियाणा में पूरा सहयोग देने का वादा किया। वर्ष 1980 में पहली बार मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम में अपनी पहली इकाई स्थापित की थी। उसके बाद कई जापानी कंपनियां हरियाणा में आई।

विज्ञापन
Microsoft company will work on AI with Haryana government, CM met company in Vibrant Gujarat Summit
अमेरिकन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हरियाणा सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक व उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
विज्ञापन


विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सीएम ने जापान और अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की उद्योग नीतियों और निवेश की अपार संभावनाओं से विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों को अवगत कराने के साथ हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया। हरियाणा सरकार का दावा है कि कंपनियों ने भी हरियाणा में निवेश करने के लिए गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक व उनके प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हरियाणा सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से माइक्रोसॉफ्ट को हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही चंडीगढ़ में प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान से हाइड्रोजन पॉलिसी बनाने पर बनी सहमति
इस मौके पर जापानी प्रतिनिधिमंडल से बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा में कंपनी के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान क्लीन-ग्रीन एनर्जी के मुद्दे पर जापान और हरियाणा सरकार के बीच हाइड्रोजन पॉलिसी बनाने पर सहमति बनी। इस दौरान मारुति सुजुकी ने हरियाणा सरकार की ई-व्हीकल पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए राज्य में प्लांट स्थापित करने की इच्छा जाहिर की है। इसके लिए राज्य सरकार भूमि भी देख रही है।

समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने जापान की जेट्रो, डेन्जो कॉपारेशन, मारुति सुजुकी, यामानाशी हाइड्रोजन, ऐयर वॉटर कंपनी, टोयोट्सू अंबिका ऑटोमेटिव सेफ्टी, जेसीसीआईआई इंडिया और अमेरिका की ब्लैकस्टोन, यूपीस लॉजिस्टिक कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिनिधियों से बातचीत की। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के साथ राउंड-टेबल कॉन्फ्रेंस की और अप्रवासी भारतीयों को हरियाणा में पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर हरियाणा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक यश गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


जापानी कंपनियों के सहयोग के लिए अलग से बनेगा संयुक्त सहयोग सेल
बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए हरियाणा एक मदर स्टेट रहा है। वर्ष 1980 में पहली बार मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम में अपनी पहली इकाई स्थापित की थी। उसके बाद कई जापानी कंपनियां हरियाणा में आई। बैठक में गुरुग्राम में जापानी स्कूल खोलने पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जापानी कंपनियों की सुविधा के लिए एक संयुक्त सहयोग सेल स्थापित किया जाए, जो जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बात करेगा ताकि प्लग एंड प्ले मॉडल को तेजी से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed