फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mewat maha panchayat circular on nikah and beef

अनोखा फरमानः पहले काजी को बताना होगा ये सच, तब पढ़ा जाएगा निकाह

Mon, 29 Jan 2018 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगीना(नूंह)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगीना(नूंह) Updated Mon, 29 Jan 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
mewat maha panchayat circular on nikah and beef
nikah - फोटो : अमर उजाला
एक अनोखा फरमान सुनाया गया है, जिसके तहत दूल्हा और दुल्हन को पहले काजी को ये सच बताना होगा, उसके बाद ही उनका निकाह पढ़ा जाएगा। हरियाणा के जिला नूंह में हुई महापंचायत में छह बड़े फैसले लिए गए। इनमें से एक फैसला ये कि अब निकाह से पहले शादी में बीफ नहीं पकाने की गारंटी दोनों परिवारों को काजी को देनी होगी।
विज्ञापन


अगर कोई यह साबित नहीं कर पाता है तो निकाह न पढ़ाया जाए। जिला नूंह के रेस्ट हाउस में हुई महापंचायत में सर्व सहमति से यह फैसला लिया गया। इसमें नूंह, अलवर, रेवाड़ी, भरतपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम जिलों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


साकरस गांव के पूर्व सरपंच फजरूद्दीन बेसर की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में बाईसी पाल के चौधरी सोहराब खान (पूर्व डीएसपी) ने इस बात का अनुमोदन किया कि निकाह तभी पढ़ा जाए जब शादी में बीफ नहीं पकाने की तहकीकात गवाह कर लें, जिनके सामने निकाह होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये छह फैसले लिए गए महापंचायत में

mewat maha panchayat circular on nikah and beef
Nikah
मेवात विकास सभा द्वारा गोतस्करी पर बुलाई गई महापंचायत में समाजसेवी रमजान चौधरी ने छह कड़े फसलों का मसौदा पढ़ा, जिस पर सभी ने रजामंदी जताई। इस फैसलों में शादी में बीफ नहीं पकाने पर ही निकाह हो, गाय राष्ट्रीय पशु बने, प्रत्येक माह बैठक हो, तीन कमेटी बनें, निरीक्षक की जांच के बाद मुकदमे दर्ज हों, गोतस्करों का बहिष्कार किए जाने आदि शामिल हैं।

इस दौरान हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, राजस्थान जोन के जमियत सदर मौलाना याह्या करीमी, मौलाना शेर मोहम्मद अमीनी, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद, पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद, चौधरी अख्तर चंदेनी, स्वामी चंद्रेश रेवाड़ी, विधायक नसीम, पूर्व विधायक चौधरी अजमत खान, पूर्व विधायक शहीदा खान, चौधरी तैयब घासेड़िया, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, मेवात विकास सभा अध्यक्ष सलामुद्दीन, डॉ. मकसूद पार्षद, इतिहासकार सद्दीक मेव, कवि इलियास प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल, नरेंद्र  पटेल, जाहिद चेयरमैन भाजपा, संघ नेता जसवंत गोयल, दीन मामलिका, कांग्रेस नेता इब्राहिम इंजीनियर, सुंध बाईसी चौधरी वरुण जेलदार, इकबाल जेलदार समेत काफी संख्या में लोग व गोतपाल के चौधरी महापंचायत में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed