फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Meteorological Department issues fog alert in 15 districts of Punjab

Punjab Weather News: 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, धुंध से हादसे में महिला कांस्टेबल समेत दो की मौत

Sat, 16 Dec 2023 12:12 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Dec 2023 12:12 AM IST
सार

शुक्रवार को पटियाला में सबसे कम केवल 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता दर्ज की गई। वहीं अमृतसर में 200 मीटर और लुधियाना में 700 मीटर तक रही। शुक्रवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather News: Meteorological Department issues fog alert in 15 districts of Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में धुंध जानलेवा हो गई है। शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण घन्नौर रोड पर गांव महिमदपुर जट्टां के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों मौत हो गई। पटियाला-राजपुरा हाईवे पर धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा के पास एक अन्य हादसे में चार लोग घायल हो गए। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में 19 दिसंबर तक घनी धुंध छाई रहेगी। धुंध का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। शुक्रवार को दिल्ली, अमृतसर और जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन


महिमदपुर जट्टां के पास हुए हादसे के बाद मौके से आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतकों में चंडीगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल रमनप्रीत कौर (27) निवासी गांव रायपुर मंडला और इसी गांव की निशा शर्मा (30) शामिल हैं। जांच अधिकारी मनदीप सिंह के मुताबिक रमनप्रीत कौर 2019 में भर्ती हुई थी। रोज पिता उन्हें बस में बैठाने जाते थे लेकिन शुक्रवार को रमनप्रीत स्कूटी पर ही चली गईं। 
विज्ञापन


रास्ते में गांव की ही निशा शर्मा को भी पीछे बैठा लिया। निशा भी चंडीगढ़ में नौकरी करती थीं। सुबह करीब सवा सात बजे महिमदपुर जट्टां के पास ट्रैक्टर ने धुंध में न दिखाई देने के चलते स्कूटी को पीछे से टक्कर से मार दी। रमनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घनी धुंध के चलते एक ट्रक ने आगे जा रही तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक कार में दो पुलिसकर्मी भी सवार थे। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रूई से भरा ट्रक राजस्थान से आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी से चलाएं वाहन, एडवाइजरी जारी, आज बारिश के भी आसार

राज्य के 15 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर व पटियाला में अगले चार दिन घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी के साथ ड्राइविंग करने की सलाह दी है। शनिवार को माझा व दोआबा क्षेत्रों के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

50 से 100 मीटर तक रही दृश्यता, बठिंडा सबसे ठंडा

शुक्रवार को पटियाला में सबसे कम केवल 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता दर्ज की गई। वहीं अमृतसर में 200 मीटर और लुधियाना में 700 मीटर तक रही। शुक्रवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, लुधियाना का 8.6 डिग्री, पटियाला का 7.2, पठानकोट का 8.0, फरीदकोट का 6.4, फिरोजपुर का 6.8, मोगा का 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में आज कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। सबसे अधिक 23.3 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा।

ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान

धुंध से शुक्रवार को दिल्ली, अमृतसर और जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के इंतजार में यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर जाकर स्थिति जानते रहे। आरक्षित टिकट पर सफर करने निकले यात्रियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। देर शाम तक ट्रेनों की समयसारिणी में कुछ सुधार देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed