{"_id":"21a306ffc1e5d08df1d71ba1c1dbe9e9","slug":"memorandum-to-sho-to-stop-drug-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का कारोबार रोकने को SHO को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का कारोबार रोकने को SHO को ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 23 May 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर ने उनके बेटे का नाम नशे बेचने वालों के बीच आने के बाद अपना पद छोड़ दिया है। मंत्री के पद छोड़ने के एक दिन बाद उनके विधानसभा क्षेत्र (करतारपुर) के लोगों ने ही नशे का कारोबार प्रफुल्लित होने का आरोप लगा दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को करतारपुर के लोगों ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में बिकने वाले नशे को रोकने के लिए एक ज्ञापन दिया। मंडी मोहल्ला के लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर थाना पहुंचकर खुद एसएचओ हरनील सिंह को शहर की प्रत्येक नुक्कड़ में नशा बिकने की बात कही।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि नशे के बढ़ रहे व्यापार के कारण उनके बच्चे नशे की दलदल में धसते जा रहे हैं। इसके लिए पूरी तरह से पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन जिम्मेवार है। मांग पत्र में साफ तौर पर उन्होंने अपने मोहल्ले में बिक रहे नशे के अड्डे का जिक्र किया था।
विज्ञापन
प्रधान रमेश नाहर, विपिन थापर, चौधरी तिलक राज, पूर्व पार्षद जसविंदर निक्कू, सुरिंदर नाहर, कांग्रेसी नेता केतन, धीरज, अश्विनी, लक्ष्मण, रिंकू, राजेश, जतिंदर तथा क्षेत्र के कई अन्य लोग मौजूद थे। उक्त लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने नशे पर लगाम न लगाई तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
इस मौके पर एसएचओ हरनील सिंह ने लोगों को नशे के खिलाफ एक कैंपेन चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को कहा कि अगर आप को भी कहीं नशा बिकता दिखाई देता है तो तुरंत उन्हें तथा डीएसपी रणजीत सिंह रंधावा को फोन करें। इसके लिए उन्होंने लोगों को अपना तथा डीएसपी का नंबर भी दिया।