फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   memorable precedent for people by newly married couple

ऐसा अनोखा काम, नवविवाहित जोड़े की शादी बनी यादगार

Wed, 29 Jul 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा) Updated Wed, 29 Jul 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
memorable precedent for people by newly married couple

एक युवक ने अपनी शादी को जहां खुद के लिए यादगार बनाया वहीं इस नवविवाहित जोड़े ने लोगों के सामने मिसाल भी पेश की। एक तरफ जहां शादी में लोग लाखों रुपये भोज और डीजे पर खर्च कर देते हैं हरियाणा के गोहाना के केवहीं गामड़ी गांव के युवक अमन ने अपनी शादी में कोई तड़क-भड़क नहीं की।

विज्ञापन


10 से 15 रिश्तेदार को बुलाकर सात फेरे लिए और इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर अपने गांव और ससुराल में 202 पौधे रोपकर नवजीवन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


अमन ने बताया कि उसकी शादी 25 जुलाई को गांव रोलद निवासी अनु से हुई। उसने अपनी पत्नी के साथ 26 जुलाई को ससुराल रोलद में नीम, जामुन, पीपल और अनेक औषधि के पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद अपने गांव के खेत, मंदिर और तालाब पर भी पौधारोपण किया। अमन ने बताया कि लोग अपनी शादी में शराब और अश्लील गानों पर हुड़दंग मचाकर फिजूलखर्च करते हैं। उसने अपनी शादी को लोगों के लिए एक मिसाल बनाने की कोशिश की है।

हर वर्ष अपने खेतों में पौधारोपण जरूर करते हैं

memorable precedent for people by newly married couple

उसने शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा 10 रिश्तेदार ही बुलाए। केवल एक ढोल वाले को बुलाकर घर के अंदर ही एक-दूसरे को शादी की बधाई दी। अगले दिन पत्नी को उसने दिल की बात बताई कि उसकी योजना पौधारोपण करने की है।

पत्नी अनु ने भी उसका पूरा साथ दिया। अमन के पिता दर्शन सिंह डॉक्टर, बुआ डीएसपी और दूसरी बुआ इंस्पेक्टर है। वहीं वह खुद फार्मासिस्ट और पत्नी एएनएम है। इसके अलावा वह हर वर्ष अपने खेतों में पौधारोपण जरूर करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे वृक्ष गर्मी, सर्दी और धूपछांव को सहते हुए हमेशा दूसरों को छाया प्रदान करते हैं।

हम इंसानों को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हमेशा औरों के काम आएं। इस मौके पर डीएसपी विद्यावती, इंस्पेक्टर इंद्रावती, बीएएमस जय, दिप्ती, आरती, सुनीता, कुसूम, दीपक, मनीषा, शीतल, राधा, जगत, कविता, मोहित, विनीत, नैंसी, राज व अंग्रेजो देवी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed