फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mehram family reaction on life imprisonment to murderer ganju

मेहरम मर्डरः सजा से नानी संतुष्ट, कातिल गंजू के परिवार में रोष

Thu, 25 Feb 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 25 Feb 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
mehram family reaction on life imprisonment to murderer ganju

जैसे ही बुधवार को मेहरम हत्याकांड में अदालत का फैसला आया, वैसे ही उसके और कातिल के घरवालों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। फैसला आते ही फेज-9 स्थित मेहरम के घर में लोगों का इकट्ठा होना शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि मेहरम को मौत के घाट उतारने वाले गंजू को अब पूरी उम्र सलाखों के पीछे काटनी होगी।

विज्ञापन


जबकि मेहरम के नानी जसविंदर कौर का कहा कि ऐह तां वाहेगुरु दा फैसला ए, उनां जो कीता ठीक कीता। उन्होंने कहा कि भले ही मेरा लख्ते जिगर मेहरम अब वापस नहीं आएगा, लेकिन उनको संतुष्टि है कि उसे मारने वाले को अब पूरी उम्र जेल में बितानी पड़ेगी। इसी बीच मेहरम की यादों को ताजा कर उनकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन


जसविंदर कौर ने बताया कि मेहरम रोज उनके साथ गुरुद्वारे जाता था। साथ ही गुरु घर में सेवा भी करता था। मेहरम को गुरु घर में सेवा करना काफी अच्छा लगता था। उन्होंने बताया कि अब उनके पास उसकी यादें ही रह गईं हैं। कई बार तो उनके सपने में वह आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने गुरुद्वारे में माथा टेका
जैसे ही अदालत ने गंजू को ताउम्र कैद की सजा सुनाई। इसके बाद मेहरम की नानी और नाना ने गुरुद्वारा अंब साहिब में जाकर माथा टेका। साथ ही गुरु महाराज का धन्यवाद किया।

गंजू की बहन बोली, मेरा भाई बेकसूर
मेहरम के ही पड़ोस में रहने वाले हत्या के दोषी तेजिंदर सिंह गंजू के घर मीडिया कर्मी जब पहुंचे तो वहां गंजू की बहन जसप्रीत कौर मिली। उसने मीडिया को बताया कि अभी तक उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके भाई ने मेहरम को मारा है।

क्योंकि उनका भाई कभी ऐसा नहीं कर सकता। मेहरम से सबका लगाव था। वह खुद कई बाहर मेहरम को घुमाने ले जाती थी। वहीं, उनके घर के बच्चे भी मेहरम के साथ खेलते थे। उन्होंने कहा कि केस का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है।


गंजू के पिता बोले, हाईकोर्ट जाएंगे
अदालत में गंजू के पिता शेर सिंह व वकील विवेक शर्मा ने कहा कि जजमेंट की कॉपी की स्टडी करके वह फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील दायर करेंगे। पिता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed