फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mega food park should be opened in Punjab, Paswan

Chandigarh News: पंजाब में खोला जाए मेगा फूड पार्क, केंद्रीय मंत्री पासवान से मिले खुड्डियां

Fri, 19 Jul 2024 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Mega food park should be opened in Punjab, Paswan
फोटो
विज्ञापन

---
-बोले, किसानों की आमदनी बढ़ाने में मिलेगी मदद, अमृतसर के लिए फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की भी मांग
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में कृषि को लाभदायक बनाने, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने की मांग की है। खुड्डियां ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को प्रस्ताव भी सौंपा है।
नई दिल्ली के पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान खुड्डियां ने बताया कि पंजाब सरकार किसानों की कृषि उपज में गुणात्मक वृद्धि करके उनकी आमदनी में वृद्धि करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रयासरत हैं। इसलिए मकसद के लिए मालवा क्षेत्र में मेगा फूड पार्क की आवश्यकता है। यह मेगा फूड पार्क जल्द खराब होने वाली कृषि उपज से प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्माण करके घरेलू और निर्यात बाजार के लिए उपयुक्त और लाभदायक साबित होगा। खुड्डियां ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की मेगा फूड पार्क योजना के तहत लुधियाना जिले में लाडोवाल में स्थापित मेगा फूड पार्क की सफलता को देखते हुए मालवा में एक और मेगा फूड पार्क स्थापित करने की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


लाडोवाल मेगा फूड पार्क के लिए लंबित किस्त जारी हो
पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री से लाडोवाल मेगा फूड पार्क के लिए ग्रांट-इन-ऐड की लंबित चौथी किस्त जारी करने और अमृतसर में आवश्यक मान्यता सहित फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी स्थापित करने की भी अपील की, क्योंकि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, व्यापारियों, पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन और अचार-मुरब्बा एसोसिएशन को मोहाली या दिल्ली से अपने उत्पादों की टेस्टिंग करानी पड़ती है। इस मौके प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण राखी गुप्ता भंडारी, विशेष प्रमुख सचिव कृषि केएपी सिन्हा और खाद्य प्रसंस्करण विभाग और केंद्रीय मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed