फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mega blood donation and free health check-up camp by amar ujala

मेगा ब्लड डोनेशन एवं फ्री हेल्थ चेकअप कैंप शुरू, आप भी पहुंचें

Sun, 13 Sep 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
mega blood donation and free health check-up camp by amar ujala

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन अपार्टमेंट के कम्युनिटी सेंटर में ब्लड डोनेशन और मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कैंप में जीरकपुर के अलावा डेराबस्सी, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और बलटाना से काफी संख्या में डोनर आ रहे हैं। कैंप का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रखा गया है। कैंप का मकसद उन लोगों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन


कैंप में ट्राइसिटी का कोई भी व्यक्ति ब्लड डोनेट कर सकता है। ब्लड डोनर्स को पीजीआई ब्लड बैंक की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कैंप में समाजसेवी हेमराज सिंह टांगरा की ओर से ब्लड डोनर को डाइट मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके एक कदम से इनको मिलेगी जिंदगी
यदि आप एक यूनिट ब्लड देते हैं तो कई लोगों की जिंदगी में रोशनी बिखेर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि रक्त देने के बाद आप उस शख्स की मदद करेंगे, जिसको न तो आप जानते और न वो आपको।

1.थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे।
2.हीमोफीलिया से पीड़ित मरीज।
3.ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज
4. सर्जरी, डिलीवरी, एक्सीडेंट में घायल मरीज।
5. डेंगू से पीड़ित मरीज की।

ब्लड डोनेशन से पहले ये करें तैयारी

1.सुबह पानी जरूर पीएं।
2.नाश्ता जरूर करें।
3.कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और डोनेट से पहले डॉक्टर को बताएं।
4. डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।
5. 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
6. 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी आप कैंप में कर सकते हैं रक्तदान।

डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से मुफ्त मेडिकल कैंप

ब्लड डोनेशन कैंप के साथ ही डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से एक मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। कैंप में हास्पिटल की स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम होगी। मेडिकल कैंप का समय सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रहेगा।

हेल्थ कैंप में आर्थोपेडिक्स, नाक, कान, गला, सर्जरी, कार्डियक, डायबिटीज, थायराइड के स्पेशलिस्ट डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे। डाबर धनवंतरी ट्राइसिटी का सबसे कम रेट में मरीजों को क्वालिटी वर्कउपलब्ध कराने का एक मात्र हास्पिटल है।

कैंप में आएंगे ये डाक्टर
डाबर धनवंतरी कालेज की ओर से आठ स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम कैंप में शामिल होगी। कैंप में हास्पिटल के डा. कनीश बंसल (एमडी मेडिसिन) डायबिटीज, कार्डियक, थायराइड, रीनल, अस्थमा, क्रोनिक हेडेक व डाइस्लीपीडिया से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे।

डा. आलोक आहुजा (एमएस सर्जरी), डा. संजीव भाटिया (एमएम सर्जरी),  डा. श्रीदेव (सर्जरी) सर्जरी के पेशेंट की जांच करेंगे। तीनों डाक्टर पाइल्स, हार्निया, हाइड्रोसील, लंप, रीनल कैलकुलस, नाक, गला, जीभ, ब्रेस्ट, थाइराइड, फूड पापइ, यूट्रस, ट्यूब्स व ओवरीस से पीड़ित मरीजों का चेकअप करेंगे।

डा. गौरव (एमएस आर्थो) आस्टियोआर्थराइटिस, नी, हिप, कमर दर्द, सरवाइकल, मल्टीपल ज्वाइंट पेन से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे। डा. रिषि राज (एमएस ईएनटी) नाक, टांसिल, कान  और गले से पीड़ित मरीजों का चेकअप करेंगे। डा. हरप्रीत व डा. विजया गुप्ता (गायनी) स्त्री रोगों की जांच करेंगे।

डा. एसडी पांडे (मेडिसिन) आयुर्वेद की मदद से आर्थराइटिस, डायबिटीज, अस्थमा, स्किन व अन्य मरीजों की जांच करेंगे। इसके अलावा मरीजों को बीमारियों को पंचकर्म से ठीक करने संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

बीपी, शुगर और बीएमडी टेस्ट के मुफ्त टेस्ट व दवाइयां: डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से कैंप में आने वाले मरीजों को बीपी, शुगर और बोन डेंसिटी टेस्ट (बीएमडी) की भी सुविधा दी जाएगी। यह पूरी तरह से मुफ्त होंगी। ट्राइसिटी का कोई भी पेशेंट कैंप में आकर स्वास्थ्य की जांच करवा सकता है। कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी जाएंगी। बीजेपी फार्मा सेल के प्रिंस बुंदेला ने बताया कि मरीजों को कार्डियक, कैल्शियम व डायबिटीज की दवा बांटी जाएगी।

सर्जरी में मिलेगा 20 फीसदी डिस्काउंट
: ब्लड डोनेशन व फ्री मेडिकल कैंप के मौके पर धनवंतरी हास्पिटल के ट्रस्टी एसके अग्रवाल ने घोषणा की है कि जांच के दौरान जिन रोगियों को सर्जरी के लिए रेफर किया जाएगा और वे सर्जरी हास्पिटल में करवाते हैं तो उन्हें 20 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके लिए अमर उजाला अखबार की इस खबर की कटिंग साथ में लानी होगी।


ऐसे पहुंचे कैंप में
: जीरकपुर फ्लाईओवर स्थित मेट्रो स्टोर के साथ लगते वीआईपी रोड से लोगों को अंदर जाना होगा। करीब एक किलोमीटर दूर जयपुरिया ग्रीन सनराइज अपार्टमेंट स्थित है। अपार्टमेंट के अंदर ही कम्युनिटी सेंटर बना है। इसी कम्युनिटी सेंटर में ब्लड डोनेशन व फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed