फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting of Punjab Cabinet in Chandigarh today update

Punjab Cabinet: पंजाब के वित्तीय हालात पर भगवंत मान लाएंगे श्वेत पत्र, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Fri, 24 Jun 2022 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 04:50 PM IST
सार

भगवंत मान ने ट्वीट किया कि पिछली सरकारों द्वारा पंजाब के खजाने का दुरुपयोग कैसे किया गया। कैसे पंजाब पर इतना कर्जा चढ़ा। पूरे लेखे-जोखे पर व्हाइट पेपर लाया जाएगा।

विज्ञापन
Meeting of Punjab Cabinet in Chandigarh today update
पंजाब कैबिनेट की बैठक। - फोटो : twitter

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान राज्य के वित्त संबंधी श्वेत पत्र सदन में पेश करने की मंजूरी दे दी है। सरकार श्वेत पत्र को चार मापदंडों में पेश करेगी। इसमें खजाने की मौजूदा हालत के साथ ही स्रोतों को भी सरकार सार्वजनिक करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब के खजाने का कैसे दुरुपयोग किया, कैसे सूबे को कर्जदार बनाया, पूरा लेखा-जोखा श्वेत पत्र में दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। राज्य के वित्त संबंधी श्वेत पत्र पंजाब सरकार को पेश जटिल मुद्दों को सरल बनाने और मौजूदा सरकार को विरासत में मिली वित्तीय स्थिति संबंधी आम आदमी को स्पष्ट तौर पर अवगत करवाने का यत्न है। इस श्वेत पत्र के मुख्य रूप से चार अध्याय होंगे, जो असली तस्वीर सामने रखने के साथ-साथ वित्तीय सूचकों की मौजूदा स्थिति, कर्ज की स्थिति और राज्य के सरकारी विभागों के वित्तीय हालात को पेश करते हैं। श्वेत पत्र राज्य के वित्तीय हालात में सुधार के लिए संभावित राह भी दिखाएगा।
विज्ञापन


2022-23 के बजट अनुमान की मंजूरी
बजट सत्र में वर्ष 2022- 23 के बजट अनुमानों को पेश करने को भी मंजूरी दे दी है। बजट अनुमान आम नागरिकों और ईमेलों, चिट्ठियों और सीधे संचार द्वारा अपने सुझाव देने वाले लोगों के साथ सलाह करने के बाद तैयार किए गए हैं। बजट प्रस्तावों में राजस्व प्राप्तियां, पूंजी प्राप्तियां, राजस्व व्यय, पूंजीगत खर्चा, राजस्व घाटा, वित्तीय घाटा और बकाया कर्ज जैसे सभी संबंधित वित्तीय सूचकों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट प्रबंधन एक्ट में संशोधन
मंत्रिमंडल ने पंजाब वित्तीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन एक्ट में संशोधन करने के लिए हरी झंडी दे दी। यह मौजूदा वित्तीय साल के दौरान 2022-23 के लिए पूंजी निवेश के लिए राज्य को विशेष सहायता के लिए योजना के अंतर्गत 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज मुहैया करवाने में मददगार साबित होगा।

बिजनेस रूल्स में किया संशोधन
पंजाब कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों के विस्तार के लिए पंजाब राइट टू बिजनेस रूल्ज-2020 में संशोधन को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के इस फैसले से राज्य में व्यापार करना आसान होगा। इस संशोधन से पंजाब की नई लघु, छोटी और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के विस्तार में मदद मिलेगी।

अदालतों में 810 पदों की मंजूरी
मंत्रिमंडल ने राज्य की अधीनस्थ अदालतों के लिए 810 पद सृजित करने के लिए मंजूरी दे दी है, जिनमें सहायक स्टाफ के अलावा अतिरिक्त जिला और सेशन जजों के 25 पद और सिविल जज (जूनियर डिवीजन-कम-जुडिशियल के 80 पद शामिल हैं)। इस कदम से राज्य में नई अदालतों के गठन में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी जिससे अधीनस्थ अदालतों में लंबित अदालती मामलों के तेजी से निपटारे के साथ लोगों को सुविधा मिलेगी।

इनकी भी मिली मंजूरी

  • पंजाब जल स्रोत खोज, ग्रुप-ए सर्विस रूल तैयार करने के लिए हरी झंडी
  • पंजाब कृषि उत्पाद मंडी एक्ट में संशोधन को मंजूरी
  • भाषा, पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग की वार्षिक रिपोर्ट मंजूर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed