{"_id":"877431792b6b15fb0993b344dc76b8f0","slug":"meeting-of-aap-will-be-june-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ के संगठन पर 12 जून से पार्टी का मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ के संगठन पर 12 जून से पार्टी का मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Jun 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी 12 जून से पंजाब के संगठन पर मंथन शुरू करेगी। फिलहाल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में दूसरे मुद्दों पर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पार्टी के दो शीर्ष नेता पंजाब का दौरा करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को ही डॉ. धर्मवीर गांधी को संसदीय दल का नेता घोषित कर दिया है। अब सभी की नजरें सूबा कंवीनर के अहम पद पर लगी हैं। जो पार्टी का संभावित सीएम कैंडिडेट भी हो सकता है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में अंदरूनी उठा-पटक जारी है। सबसे पहले लुधियाना से उम्मीदवार एचएस फूलका के कुछ समर्थकों ने मीटिंग कर उन्हें सूबा कंवीनर घोषित कर दिया। जिसका बड़े पैमाने पर विरोध हुआ।
विज्ञापन
राज्य भर के पार्टी वर्करों ने देश भगत यादगार हॉल, जालंधर में मीटिंग कर इसकी मुखालफत की। बाद में साफ किया गया कि फूलका को कंवीनर बनाने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। उधर, संगरूर से सांसद भगवंत मान के समर्थकों ने उनका अलग फेसबुक पेज तैयार कर उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर दिया है। पार्टी के चार सांसद हैं।
सूत्रों के मुताबिक उनमें से सिर्फ एक फूलका गुट के साथ हैं, बाकी तीनों विरोध में। उधर, जिन लोगों ने पर्दे के पीछे रह कर चुनाव लड़ाया, वे भी सूबा कंवीनर पद के लिए अपना दावा पेश कर रहे हैं। हाईकमान को पंजाब की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई।
पंजाब में नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने के लिए दो नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। मनीष सिसोदिया और जरनैल सिंह बारह से चौदह जून तक पंजाब का दौरा करेंगे।
वह तमाम हलकों में जाकर फीडबैक लेंगे। जिसके आधार पर संगठन के बारे में फैसला लिया जा सकता है। अभी यह भी तय नहीं है कि संगठन चुनाव से बनेगा या पदाधिकारी नॉमिनेट किए जाएंगे।