फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting called on 17 to complete the UT Employees Housing Scheme

यूटी इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम को पूरा करने के लिए 17 को बुलाई बैठक

Sat, 14 Nov 2020 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Meeting called on 17 to complete the UT Employees Housing Scheme
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पिछले कई सालों से अटकी हुई यूटी इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम को पूरा करने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने फ्लैट्स के दाम को नए सिरे से तैयार कर लिए हैं। अब इस पर यूटी के कर्मचारियों की राय ली जाएगी। इसके लिए सीएचबी ने 17 नवंबर को बैठक बुलाई है।
17 नवंबर को यह बैठक चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज परिदा की अध्यक्षता में बुलाई गई है। बैठक में कर्मचारियों के सामने विकल्प रखे जाएंगे। कर्मचारियों की सहमति के बाद ही आगे का कार्य शुरू होगा। बैठक में चीफ आर्किटेक्ट भी मौजूद रहेंगे। स्कीम को लेकर नए डिजाइन पर आर्किटेक्ट विभाग ने बीते दिनों अपनी टिप्पणी दे दी थी, जिसके बाद ही सीएचबी ने इसे मंजूरी के लिए सेक्रेटरी एस्टेट और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के पास भेज दिया था। इस संबंध में यूटी इंप्लाइज सीएचबी हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि बैठक में प्रशासन कर्मचारियों के साथ नए दाम पर चर्चा करेगा। अगर सभी को ये दाम ठीक लगेंगे तो वह बोर्ड को अपनी सहमति दे देंगे। अगर ऐसा नहीं होता तो वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात मंजिला प्लान पर प्लॉट बेसिज पर रेट तय किए गए हैं, जिससे फ्लैट्स के दाम कुछ कम होने की उम्मीद है। वहीं 10 मंजिला हाउसिंग प्रोजेक्ट में पार्किंग, कम्युनिटी सेंटर और फ्लैट्स समेत सभी सुविधाओं के दाम कर्मचारियों से वसूले जाने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि स्कीम के तहत पहले फेज में बोर्ड की ओर से सेक्टर-53 की 11.79 एकड़ जमीन में इन फ्लैट्स का निर्माण करवाया जाना है। यहां अलग-अलग कैटेगरी के 565 फ्लैट्स बनने हैं। इसके अलावा दूसरे फेज में सेक्टर-52 और 56 में बोर्ड ने 61.5 एकड़ जमीन पर 3066 के करीब फ्लैट्स का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed