फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meet rakesh kumar sangar, moving blood bank and hero of city

मिलिए चलता-फिरता ब्लड बैंक से, जानिए इनकी खासियत

Tue, 26 Jan 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jan 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
meet rakesh kumar sangar, moving blood bank and hero of city

56 वर्षीय राकेश कुमार संगर को यदि चलता-फिरता ब्लड बैंक कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। जब भी किसी को ब्लड की जरूरत पड़ती है तो वह और उनकी टीम एक घंटे के भीतर डोनर उपलब्ध करा देती है।

विज्ञापन


श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना का मकसद किसी की भी मौत रक्त की कमी से न हो। उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम 1995 से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रही है। अब तक 25 हजार यूनिट से ज्यादा रक्त इकट्ठा किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्मी और सर्दी के वक्त शहर के अस्पतालों में रक्त की कमी हो जाती है। उस दौरान संस्था सबसे ज्यादा कैंप लगाती हैं।

इस दौरान डोनेट होने वाला ब्लड शहर के अस्पतालों में भिजवाया जाता है। राकेश ने बताया कि इस काम में उनकी भागीदारी सिर्फ नाम की है, सारा इंतजाम और आयोजन उनकी टीम के सदस्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में 100 से ज्यादा लोग जुड़े हैं। पूरे ट्राइसिटी में श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एक मात्र ऐसी संस्था है, जो सबसे ज्यादा कैंप का आयोजन करती है। साल 2016 की शुरुआत में ही संस्था 800 यूनिट ब्लड इकट्ठा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed