फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meet, national black beauty award winner buffelo

2.5 लाख की ‘लखो’ को ‘नेशनल ब्लैक ब्यूटी’ अवार्ड

Fri, 16 Jan 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी (हिसार) Updated Fri, 16 Jan 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
meet, national black beauty award winner buffelo

हरियाणा की मुर्राह नस्ल की भैंस 'लखो' ने पंजाब में हुए कंपीटिशन में ‘नेशनल ब्लैक ब्यूटी’ अवार्ड जीता। भैंस मालिक को 2.5 लाख इनाम मिला। मुर्राह नस्ल की भैंस को अत्यधिक दूध से लेकर उनकी खूबसूरती तक को सराहा जाता है, खूबसूरती का ऐसा ही एक राष्ट्रीय खिताब यहां की भैंस ‘लखो रानी’ ने जीता है।

विज्ञापन


पंजाब में हुई इंडियन चैँपियनशिप में लखो रानी को सबसे खूबसूरत भैंस का अवार्ड दिया और उसे 2.5 लाख की नगद पुरस्कार की राशि से नवाजा गया। यह राशि उसके मालिक होशियार सिंह ने ग्रहण की।
विज्ञापन

सिंघवा खास के होशियार सिंह ने 12 जनवरी को पंजाब के मुक्तसर में हुई नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था।

लखो रानी को सुंदरता के लिए चुना

meet, national black beauty award winner buffelo

यहां सबसे ज्यादा दूध देने, सबसे खूबसूरत दो तरह के पुरस्कार बांटे गए। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के पशुपालकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

होशियार सिंह ने बताया कि उनकी भैंस लखो रानी को सुंदरता के लिए चुना गया और ढाई लाख का इनाम दिया गया। यह इनाम पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें दिया इसके साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

होशियार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता इंडियन चैंपियनशिप के नाम से हुई थी, जिसमें लखों प्रथम आई और पंजाब की भैंस द्वितीय स्थान पर ही थी। इसी मेले में सिंघवा के अशोक की भैंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। होशियार ने बताया कि इससे पूर्व भी उसकी एक अन्य भैंस धन्नो सात बार हरियाणा चैंपियन रह चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed