फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   medicine, chandigarh hospital, private hospital chandigarh, costly medicine, chandigarh

बुरी खबर: चंडीगढ़ के अस्पतालों से मरीजों को मिलेंगी महंगी दवाएं

Sat, 30 Apr 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 30 Apr 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
medicine, chandigarh hospital, private hospital chandigarh, costly medicine, chandigarh
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।
पीजीआई के केमिस्ट शॉप से मरीजों को महंगी दवाएं तो मिल ही रही थीं, अब शहर स्थित अस्पतालों से भी मरीजों को महंगे रेट पर मेडिसिन मिलेंगी। दरअसल शहर के सिविल अस्पतालों में केमिस्ट शॉप की प्राइज बिड निकाली गई। उसके मुताबिक मनीमाजरा हास्पिटल की केमिस्ट शॉप नौ लाख 51 हजार रुपये, सेक्टर 22 सिविल अस्पताल की केमिस्ट शॉप 9.51 लाख और सेक्टर 45 अस्पताल की छह लाख 51 हजार रुपये की बिड निकाली गई।
विज्ञापन


ये तीनों बिड कुमार ब्रदर्स की हैं। हालांकि अभी टेंडर अलॉट नहीं किए गए हैं। उन पर निर्णय लेना अभी बाकी है। महंगी प्राइज बिड होने से शहर के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि अस्पताल की केमिस्ट शॉप मुनाफे के लिए नहीं होती, बल्कि मरीजों की मदद के लिए होती हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि वे टेंडर अलॉट करने से पहले इस बारे में सोचें और मरीजों को मदद पहुंचाने की दिशा में निर्णय लें।
विज्ञापन


अस्पताल बनने के बाद पहली बार खोली जा रही केमिस्ट शॉप
मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर 22 और सेक्टर 45 हास्पिटल बनने के बाद पहली बार केमिस्ट शॉप खोलने का निर्णय लिया गया है। अब तक यहां पर केमिस्ट शॉप नहीं थी। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पूर्व एडवाइजर विजय कुमार देव के सामने यह मुद्दा उठा और केमिस्ट शॉप खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार महंगी केमिस्ट शॉप का मुद्दा उठ चुका है

महंगी केमिस्ट शॉप का मुद्दा कई बार उठ चुका है। पीजीआई में हर साल महंगे दामों पर केमिस्ट शॉप उठती हैं। एक केमिस्ट शॉप का किराया 86 लाख रुपये तक है। यह मुद्दा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक उठा। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के सामने उठाया गया, लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। एडवोकेट अजय जग्गा ने भी इस बारे में प्रशासन को पत्र लिखकर सिविल अस्पतालों में केमिस्ट शॉप को सस्ते रेटों पर देने की मांग की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed