फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Media nodal officers deployed in every district for election related information.

Chandigarh News: चुनाव संबंधी जानकारी के लिए हर जिले में मीडिया नोडल अधिकारी तैनात

Thu, 04 Apr 2024 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Media nodal officers deployed in every district for election related information.
अमर उजाला की पहल पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उठाया कदम
विज्ञापन

चंडीगढ़। चुनावी प्रक्रिया से संबंधित विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अमर उजाला की पहल पर हर जिले में मीडिया नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। 22 जिलों के नोडल अधिकारी के नाम और उनके मोबाइल नंबर सीईओ हरियाणा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अब कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी चाहता है तो वह इन नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकता है। पिछले दिनों अमर उजाला के पत्रकारों के साथ विशेष बातचीत के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरियाणा के प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का एलान किया था। उन्होंने राज्य के सभी डीआईपीआरओ को नोडल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाना चुनाव आयोग और पत्रकारों की जिम्मेदारी है। दोनों के सहयोग से ही चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव संबंधी कवरेज के लिए पत्रकारों के लिए चुनाव आयोग की ओर से पास जारी किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पासधारक पत्रकारों को चुनावी कवरेज में कोई परेशानी नहीं आएगी। इस संबंध में हर जिले के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पत्रकार भी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। वह भी सी विजिल एप पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed