फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mayor arun sood, sector parking close, business promotion, multilevel parking, chandigarh

मेयर अरुण सूद जर्मनी रवाना, सेक्टर-17 पार्किंग का मामला अटका

Sat, 30 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 30 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
mayor arun sood, sector parking close, business promotion, multilevel parking, chandigarh
अरुण सूद मेयर - फोटो : file photo
मेयर अरुण सूद शनिवार को जर्मनी रवाना हो गए। ऐसे में सेक्टर-17 की पार्किंग बंद करने के फैसले को वापस लेने का मामला बीच में अटक गया है। बिजनेस प्रमोशन काउंसिल साहिब सिंह और इंपायर स्टोर के पार्किंग स्थल को बंद करने के फैसले के खिलाफ है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सदन में इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखा था, लेकिन बैठक स्थगित होने के कारण उस पर चर्चा नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


ऐसे में बिजनेस प्रमोशन काउंसिल को जब मनोनीत पार्षदों का समर्थन हासिल हुआ तो मेयर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह सलाहकार से मिलने का समय लेंगे और व्यापारियों को लेकर उनके साथ बैठक करवाएंगे। लेकिन अब मेयर के जर्मनी रवाना होने से मामला बीच मे ही अटक गया है। सूत्रों का कहना है कि मेयर और नगर निगम कमिश्नर इस पक्ष में नहीं हैं कि पार्किंग को खोला जाएगा। नगर निगम का कहना है कि ऐसा होने पर 50 करोड़ रुपये की बनी मल्टीलेवल पार्किंग चल नहीं पाएगी। 
विज्ञापन


50 करोड़ के लिए पांच हजार की मार्केट दाव पर
50 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग के लिए नगर निगम 5 हजार करोड़ रुपये की मार्केट को दांव पर लगा रही है। यह आरोप बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के व्यापारियों ने लगाया है। बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष नीरज बजाज का कहना है कि बेशक मेयर ने सलाहकार से मिलने का समय नहीं लिया, लेकिन वह अपने स्तर पर ही सलाहकार को सोमवार को मिलने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहकार ने किया था प्रपोजल की प्रशंसा: बजाव

mayor arun sood, sector parking close, business promotion, multilevel parking, chandigarh
चंडीगढ़ सेक्टर-10 में ग्रीन बेल्ट का उद्घाटन करते मेयर अरुण सूद व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
बजाज ने कहा कि इससे पहले जब वह सलाहकार से मिले थे तो उन्होंने हमारे प्रपोजल की प्रशंसा की थी। व्यापारियों के प्रस्ताव में  सुबह 11.30 बजे तक साहिब सिंह और इंपायर स्टोर  पार्किंग स्थल बंद हो जाएंगे। लेकिन इसके बावजूद वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने इसे स्थायी तौर पर बंद करने का फैसला ले लिया। बजाज का कहना है कि अनुबंध कमेटी की बैठक से पहले मेयर भी उनकी मांग का समर्थन कर रहे थे, लेकिन अनुबंध कमेटी की बैठक में मेयर और भाजपा सदस्यों ने समर्थन नहीं किया।

8 मई को मेयर आएंगे वापस
अब मेयर अरुण सूद 8 मई को वापस चंडीगढ़ आएंगे जबकि 9 मई को शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन होना है। इस समारोह में प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड प्रिंट होने के आर्डर दे दिए गए हैं।

कोट----------
मैं जर्मनी के लिए रवाना हो चुका हूं। सलाहकार चंडीगढ़ में मौजूद नहीं थे। इसके कारण बैठक के लिए उनका समय नहीं ले पाया। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन सलाहकार से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में ही पार्किंग बंद कर प्लाजा का विस्तार करने की बात शामिल है।
अरुण सूद, मेयर, चंडीगढ़  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed