फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mayor arun sood inaugrated community centre chandigarh

वार्ड पार्षद की गैर हाजिरी में मेयर ने किया कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन

Sun, 31 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
mayor arun sood inaugrated community centre chandigarh
mayor arun sood at community hall - फोटो : amar ujala
समारोह में कांग्रेस के बहिष्कार के बावजूद नगर निगम के मेयर अरुण सूद ने सेक्टर-18 के कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। वार्ड के कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी भी नहीं आए। अब रविवार को सेक्टर-19 में नए बने कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन भी मेयर अरुण सूद करने जा रहे हैं। मालूम हो कि इस कम्यूनिटी सेंटर के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस और मेयर के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार को हुए उद्घाटन समारोह में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को भी मंच पर जगह दी गई।
विज्ञापन


नगर निगम का सरकारी समारोह होने के बावजूद भी संजय टंडन ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की। जबकि भाजपा पार्टी के अपने पार्टी पार्षद भी समारोह में नहीं आए। सिर्फ पूर्व मेयर राज बाला मलिक और आशा जसवाल ही समारोह में आई। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन अभी तक सिर्फ नाम का ही हुआ है जबकि अगले माह से अंर्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इस मौके पर मेयर अरुण सूद ने कहा कि शहर में अगले साल इन दिनों तक शहर में पांचवे और छठे फेज से 29 एमजीडी पानी आ जाएगा। जिससे आने वाले 50 साल की दिक्कत दूर हो जाएगी। सूद ने बताया कि अब रोड गलियों की सफाई मैनुअल न होकर मशीन से होगी।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने वार्ड के लोगों को किया था इंकार
कांग्रेस पार्टी ने मेयर का इस समारोह में विरोध कर रखा था। कांग्रेस पार्टी के महासचिव संदीप भारद्वाज ने फेसबुक पर पोस्ट करके भी लोगों को समारोह में भाग लेने से मना किया था। मालूम हो कि सेक्टर-18 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चोपड़ा है लेकिन वह भी समारोह में नहीं आए क्योंकि वह कांग्रेस के प्रदेश कैशियर के पद पर भी तैनात है हालांकि चोपड़ा और बस्सी के बीच विवाद है ऐसे में कांग्रेस की ओर से चोपड़ा को समारोह में जाने से रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के अनुसार वार्ड पार्षद मुकेश बस्सी इस समय विदेश में है। चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा ने कहा कि इस कम्यूनिटी सेंटर की रेनोवेशन पर एक करोड़ 42 लाख रुपये का खर्चा आया है। कम्यूनिटी सेंटर का कुल एरिया 12 हजार 82 स्क्वायर फीट है। इस सामुदायिक केंद्र में एसी नहीं है लेकिन जल्द ही यहां पर यह सुविधा भी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed