फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor, AAP-Congress councilors boycotted

Chandigarh News: मेयर, आप-कांग्रेस के पार्षदों ने किया बहिष्कार

Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Mayor, AAP-Congress councilors boycotted
चंडीगढ। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का मेयर कुलदीप कुमार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने बहिष्कार किया। कारण पूछने पर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जो निमंत्रण पत्र तैयार किया गया, उस पर शहर के न तो निर्वाचित सांसद का नाम प्रकाशित था, न ही शहर के प्रथम नागरिक का। कहा कि भाजपा जब राजनीति से ऊपर उठकर काम करना ही नहीं चाहती तो वह कैसे अपमानित होकर उस कार्यक्रम में जा सकते हैं। मेयर ने सवाल उठाया कि निमंत्रण पत्र पर राज्यसभा सांसद का नाम प्रकाशित किया गया लेकिन शहर से चुने हुए सांसद का जिक्र तक नहीं था, इसलिए ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षदों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया और कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा। कार्यक्रम में सांसद मनीष तिवारी भी नजर नहीं आए। हालांकि, वह दिल्ली में संसद की चल रही कार्यवाही में पीयू का मुद्दा उठाते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed