{"_id":"7a757a64f63e6aec2fdf2be801f7a3d4","slug":"mata-mansa-devi-mandir-shrine-board-big-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मनसा देवी के भक्तों को जल्द मिलेगी ये बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता मनसा देवी के भक्तों को जल्द मिलेगी ये बड़ी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 10 Nov 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब माता मनसा देवी मंदिर परिसर में होने वाली आरती में पांच हजार लोग शामिल हो सकेंगे। जल्द इसकी व्यवस्था हो जाएगी। मंदिर का प्रसार करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ होने वाली श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में चर्चा की जाएगी। रेड बिशप में होने वाली बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने कहा कि मंदिर को बड़ा करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा चुका है। इसमें दोनों ओर 15 फुट का स्पेस बनाया जाएगा। इससे चार हजार करीब लोग माता की आरती के दौरान खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही अगले वर्ष मंदिर के दौ सौ साल के पूरा होने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा भी होगी। वीजी गोयल ने बताया कि बैठक में मंदिर में लगाई जाने वाली लिफ्ट के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।