{"_id":"638bc8b676bd6f69070530e35ea1128a","slug":"master-plan-of-chandigarh-will-get-approval-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लान को इस माह मिल जाएगी मंजूरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लान को इस माह मिल जाएगी मंजूरी!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सालों से लटका शहर का मास्टर प्लान फाइनल अप्रूवल के अंतिम स्टेज पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2031 को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल की चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें पाटिल ने अधिकारियों से पूरे मामले में जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए। मास्टर प्लान से जुड़े एक्सपर्ट ने भी अपनी रिपोर्ट पाटिल को सौंप दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने मास्टर प्लान पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
मास्टर प्लान को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने बोर्ड ऑफ इंक्वॉयरी का नोटिफिकेशन जारी किया था। अभी तक ड्रॉफ्ट को लेकर 20 से अधिक नियमित सुनवाई हो चुकी हैं। इसमें शहर के मूल रूप को बिना नुकसान पहुंचाए मास्टर प्लान को अप्रूव करने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से एक्सपर्ट हैरिटेज कमेटी की रिपोर्ट को भी मास्टर प्लान की अप्रूवल में शामिल किया गया है। भारत सरकार की ओर से इस कमेटी का गठन किया गया था।
हाल ही में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सेक्रेटरी यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट को चंडीगढ़ के मास्टर प्लान में हस्तक्षेप के लिए कहा गया था।
डिवीजन बेंच ने चंडीगढ़ प्रशासन को इसकी स्टेटस रिपोर्ट 4 अगस्त तक सौंपने के आदेश दिए थे। प्रशासन की ओर से अपने जवाब में बताया गया कि 165 लोगों ने मास्टर प्लॉन को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसमें आम लोगों के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल थे।