{"_id":"60f823f3cf77cf2ed5659e29","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-restaurant-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सेक्टर सात में क्लब में लगी भीषण आग, दूर तक फैला धुआं, एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सेक्टर सात में क्लब में लगी भीषण आग, दूर तक फैला धुआं, एक करोड़ का नुकसान
Wed, 21 Jul 2021 07:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:14 PM IST
सार
कामा क्लब के मालिक रविंदर और अमरजीत ने बताया कि क्लब का रेनोवेशन चल रहा है। इसके साथ पेंटिंग का काम चल रहा था। यहां तारपीन का तेल और अन्य सामान रखा था। घटना के समय वह जरूरत का सामान खरीदने मार्केट गए थे। उन्हें तभी पता लगा कि क्लब में आग लगी है। मौके पर पहुंचा तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग में एक करोड़ से ज्यादा का सामान जल गया। हालांकि, क्या क्या जला है, यह अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
मौके पर जमा स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित मध्य मार्ग पर कामा क्लब में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। कामा क्लब का 25 अगस्त को उद्घाटन होना था। इसके चलते क्लब में रेनोवेशन का काम चल रहा है। आग का धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया तो अंदर काम कर रहे 8-9 लोग बाहर निकले।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। इसके साथ ही आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर-7 (मध्य मार्ग) एससीओ नंबर-15 में भीषण आग लगी है। सूचना पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां और सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि मार्केट में चारों ओर धुआं फैल गया।
विज्ञापन
इस दौरान सिलिंडर लीकेज की जोर-जोर से आवाजें आने लगीं। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र को चारों ओर से सील कर वहां पर जमा भीड़ को तितर-बितर किया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।