फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   martyr's families Anger in suddhu's hug with Pak army Chief

पाक आर्मी चीफ को झप्पी सिद्धू पर पड़ी भारी, अब शहीदों के परिजनों ने दी बड़ी चेतावनी

Tue, 21 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
martyr's families Anger in suddhu's hug with Pak army Chief
नवजोत सिंह सिद्धू

पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की जफ्फी से सरहदों पर शहीद हुए जवानों के परिजन बेहद गुस्से में आ गए हैं। उन्होंने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है। शहीदों के परिजनों ने सोमवार को प्रेस क्लब में अपने दिल के जज्बात जाहिर किए। जिनमें तरनतारन के शहीद परमजीत सिंह, अमृतसर के गुरमेल सिंह, अंबाला के गुरसेवक सिंह समेत कुछ शहीदों के परिजन शामिल थे। उनका कहना था कि रोज पाक सेना सरहद पर हमारे जवानों को शहीद कर रही है। ऐसे में सिद्धू का पाक सेना प्रमुख से गले मिलना शर्मनाक है। 

विज्ञापन


शहीद परमजीत सिंह का सिर भी नहीं मिला था। उनके परिजनों ने कहा कि अगर सिद्धू वहां गए ही थे तो पाक सेना प्रमुख से अपने शहीद का शीश ही मांगते। परिजनों का कहना था कि सिद्धू इमरान खान से मिलने गए थे, उनसे मिलते। लेकिन पाक सेना प्रमुख से गले मिलने से वतन के लिए जान न्यौछावर करने वाले लोगों को परिजनों को बहुत ठेस पहुंची है। वे जल्द ही और शहीदों के परिवारों को लामबंद करेंगे। फिर कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उनसे पूछेंगे कि क्या सिद्धू उनकी इजाजत से पाकिस्तान गए थे, क्या उन्होंने जो किया, वह इससे सहमत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed