फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   martyr mother says about son funral

बेटे की शहादत पर मां का चौंकाने वाला बयान

Mon, 08 Dec 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारीवाल (गुरदासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारीवाल (गुरदासपुर) Updated Mon, 08 Dec 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
martyr mother says about son funral

पहले पति देश के लिए शहीद हुआ और अब छोटा बेटा जम्मू में शहीद हो गया। मां का हौंसला देखिए, उसे गम नहीं, ब्लकि गर्व है। विधवा मां सुखबीर कौर की आंखों में बेटे का शव देख भले ही दर्द भरे आंसू थे, लेकिन उन्हें इस बात का फक्र भी था कि आज से उनकी पहचान भी किसी शहीद की मां के रूप में होगी।

विज्ञापन


यही वजह था कि रविवार को बेटे मनप्रीत सिंह के शव के गांव अवान पहुंचने पर उन्होंने खुद आगे बढ़कर अपने बेटे के जनाजे को कंधा भी दिया। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों का सामना करते हुए शहीद मनप्रीत सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच सैकड़ों लोगों ने शव यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

शहादत पर मुझे गर्व

martyr mother says about son funral

शहीद की माता सुखबीर कौर ने अपने शहीद बेटे की अर्थी को कंधा देकर सारे देश निवासियों को यह संदेश दिया कि एक शहीद की माता का रूतबा कितना ऊंचा होता है। अपने आंसूओं को अपनी आंखों में समेटे हुए शहीद की माता ने कहा कि बेशक पुत्र के बिछुड़ने का गम उन्हें बहुत है परंतु उसकी शहादत पर मुझे गर्व है। उन्होंने बताया कि उसके बड़े दो पुत्र भी भारतीय सैना में सेवाएं निभा रहे हैं, लेकिन यदि कभी उन्हें अवसर मिला तो उन्हें भी देश से कुर्बान करने से गुरेज नहीं करेंगी।

उन्होंने बताया कि जब उनके पति शहीद हुए तो मनप्रीत सिंह एक वर्ष का था, बचपन में ही उसके दिल में सेना में भर्ती होने का जज्बा था। उसकी इसी आशा को पूरा करते हुए अगस्त 2002 में उसे भारतीय सेना में भेज दिया। आज अपनी शहादत देकर उसने यह साबित कर दिया है कि उसमें देश प्यार की भावना इस कदर भरी थी कि गम्भीर रूप में घायल होने के बावजूद भी वह अपने 20 साथी सैनिकों को बचाते हुए अपना बलिदान दे गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed