फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Martyr Major Anuj Rajput cremated with state honors in Panchkula

शहीद मेजर को आखिरी विदाई: पंचकूला में अनुज राजपूत के अंतिम संस्कार में रो पड़े लोग, विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 22 Sep 2021 05:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर स्थित पटनीटॉप में मंगलवार को सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में पंचकूला ने अनुज राजपूत शहीद हो गए थे। मेजर अनुज राजपूत पंचकूला के सेक्टर-20 में रहते थे। वकील कुलबंश सिंह के घर जन्मे 26 वर्षीय अनुज राजपूत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

विज्ञापन
Martyr Major Anuj Rajput cremated with state honors in Panchkula
पंचकूला में हुआ मेजर अनुज राजपूत का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला में शहीद मेजर अनुज राजपूत को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट पर किया गया। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मेजर अनुज राजपूत का पार्थिव शरीर पंचकूला पहुंचा। आसपास रहने वाले लोग अनुज राजपूत के निवास के पास खड़े होकर उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वैन उनका पार्थिव शरीर लेकर सेक्टर- 20 की सोसायटी नंबर-104 में पहुंची तो लोगों ने अनुज राजपूत अमर रहे के नारे लगाए।

विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी अनुज राजपूत को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। उनके निवास स्थान पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे ताबूत से अनुज राजपूत के पार्थिव शरीर को निकाला गया, सभी की आंखें नम हो गई। हर कोई अनुज की शहादत से दुखी था। इसके बाद सेक्टर- 20 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 27 वर्ष की आयु में अनुज राजपूत शहीद हो गए। माता-पिता को नमन हैं, जिन्होंने इकलौता बेटा देश को सौंप दिया। ऐसे जवानों पर हमें नाज है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर स्थित पटनीटॉप में मंगलवार को सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में पंचकूला ने अनुज राजपूत शहीद हो गए थे। मेजर अनुज राजपूत पंचकूला के सेक्टर-20 में रहते थे। वकील कुलबंश सिंह के घर जन्मे 26 वर्षीय अनुज राजपूत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी कुछ समय पूर्व ही दिल्ली की एक लड़की के साथ सगाई हुई थी और कुछ समय बाद शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज राजपूत की 12वीं तक पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई। इसके बाद एनडीए की पढ़ाई करने देहरादून चले गए थे। वर्ष 2015 में वह मेजर बन गए थे। 18 सितंबर को जन्मदिन था। 26 वर्षीय अनुज 2015 में मेजर बने थे। 25 अगस्त को दिल्ली में सगाई हुई थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। फरवरी में शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed